Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
15-Jul-2026

मझगवां थाना क्षेत्र के महंगवा डुमना निवासी नितिन बैगा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संगठन के जिला उपाध्यक्ष राहुल पाण्डेय ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नितिन 8 जुलाई की शाम से लापता था और परिजनों द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए जिसके कारण युवक की मौत हो गई. बाद में नितिन का शव महंगवा खटूट श्याम मंदिर के पास जंगल में संदिग्ध हालत में मिला. छात्र संगठन का आरोप है कि पुलिस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रही है और अब तक कोई निष्पक्ष जांच शुरू नहीं की गई है. संगठन ने पुलिस को जल्द से जल्द मामले की सच्चाई सामने लाने की चेतावनी दी है और कहा है कि यदि शीघ्र ही उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वे मृतक के परिजनों के साथ मिलकर एक बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अमाहिनोता में एक महिला ने दबंगों और पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता सीमा पटेल के अनुसार 12 जुलाई 2026 की रात सोनी पटेल राजा पटेल और रोहित पटेल लोहे की रॉड लेकर उनके घर में घुस आए तोड़फोड़ की और बेटे सोनू के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर सीमा के साथ भी मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। आरोप है कि भेड़ाघाट पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल एनसीआर दर्ज कर खानापूर्ति की। उसी रात आरोपियों ने घर के बाहर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन महिला के पति अशोक कुमार पटेल पर भी कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया गया। पीड़िता का कहना है कि 5 जुलाई की पूर्व शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब परिवार ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। जबलपुर की रहने वाली प्रियंका वर्मा ने अपने पति लोकेन्द्र वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की गंभीर शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़िता का आरोप है कि साथ रहने के दौरान उसके पति ने धोखे से कोरे कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए थे। बाद में उन्हीं हस्ताक्षरों का दुरुपयोग कर हिंदू विवाह अधिनियम की धारा के तहत तलाक की झूठी याचिका और फर्जी अदालती दस्तावेज तैयार कर लिए गए। यही नहीं आरोपी पति ने मोबाइल की फर्जी कॉल डिटेल और मनगढ़ंत मैसेज तैयार कर उन्हें पन्ना कुटुंब न्यायालय में चल रहे एक मामले में सबूत के तौर पर पेश कर दिया। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब कोर्ट में यह दस्तावेज सामने आए। पीड़िता प्रियंका वर्मा ने एसपी को आवेदन सौंपकर अपने पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत जालसाजी और कूटरचना की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। जबलपुर। केंद्र और मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान नशे से है दूरी 02 के तहत भंवरताल स्थित स्ट्रीट कॉर्नर पर एक भव्य और गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में जबलपुर संभाग के कमिश्नर आईजी जोन डीआईजी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी और कई समाजसेवी संस्थाएं प्रमुख रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को उजागर किया गया। इसके बाद जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल रैली निकाली गई जिसमें नशा नास की जड़ है नशे से दूरी ही एक उपाय है के नारों के साथ लोगों को जागरूक किया गया। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में निकली इस रैली ने पूरे शहर को नशे से दूर रहकर घर-परिवार को संबल प्रदान करने का एक मजबूत संदेश दिया।