मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे स्टेशन हर्रावाला देहरादून से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के उपलक्ष्य में वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपराओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि छह दिवसीय इस विशेष यात्रा में प्रदेश के विभिन्न वर्गों से लगभग 700 श्रद्धालु सहभागी बन रहे हैं। इनमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी माताएं-बहनें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी संत समाज तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हैं। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में एमडीडीए (MDDA) द्वारा सीलिंग की कार्रवाई के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए दोनों पक्ष उग्र हो गए और पुलिस की मौजूदगी में ही आपस में मारपीट करने लगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उनसे मामले में पूछताछ भी की जा रही है। मौके पर लोक शांति भंग होता देख डालनवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया लेकिन न मानने पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में धारा 126/135/170 BNSS के तहत एक महिला सहित 04 हुड़दंगियों को गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड की नई खेल नीति कैसी होनी चाहिए अब यह तय करने में आम जनता भी भागीदार बनेगी। खेल विभाग ने प्रदेशवासियों से 30 जुलाई तक सुझाव मांगे हैं। खिलाड़ी प्रशिक्षक खेल विशेषज्ञ खेल संघ अभिभावक शिक्षक खेल प्रेमी और आम नागरिक ऑनलाइन पोर्टल ई-मेल या डाक के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं। सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उपयोगी सुझावों को नई खेल नीति में शामिल करने पर विचार किया जाएगा जबकि बेहतर सुझाव देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। रुड़की में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे स्टेशन के पास अनमोल मेडिकल स्टोर के सामने चलते समय अचानक एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी सवार युवक ने फुर्ती दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। हालांकि इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा इस वर्ष सुगम सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। मानसून के चलते यात्रा की रफ्तार कुछ धीमी हुई है लेकिन सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। भारी बारिश और खराब मौसम की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोककर भोजन पेयजल दवाइयों और ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और सभी संबंधित विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है। कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि सरकार प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है तथा मौसम सामान्य होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। हरिद्वार में कावड़ मेला 2026 की तैयारी को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय दिख रहा है। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तमाम अधिकारियों की टीम के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम ने हिल बाईपास सप्त ऋषि क्षेत्र रोड़ी बेल वाला मैदान और नजीबाबाद हाईवे का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर काम समाप्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने ये भी निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ताओं के साथ किसी प्रकार का समझौता ना किया जाए। वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक को सुचारू रखने के दृष्टिकोण से कांवड़ मेला रूट का जायजा लिया।