Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Jul-2026

धार भोजशाला परिसर के पास हर शुक्रवार नमाज होगी सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- मुस्लिम पक्ष को अलग जगह दें सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को धार भोजशाला मंदिर के पास नमाज के लिए कोई खुला स्थान देने को कहा है। कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि हर शुक्रवार दोपहर 1 से 3 बजे के बीच नमाज के लिए यह जगह दी जाए।अदालत ने यह भी कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) बिना कोर्ट की मंजूरी परिसर में किसी भी तरह का बदलाव न करे। सुप्रीम कोर्ट MP हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें परिसर को मंदिर करार दिया गया है।सुनवाई के बाद भोजशाला संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार भोजशाला में नियमित पूजा-अर्चना जारी रहेगी। वहीं तय जगह पर मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा कर सकेंगे। आजीविका मिशन से टेक होम राशन की जिम्मेदारी वापस ली मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी में 6 महीने से 3 साल तक के बच्चों को मिलने वाले टेक होम राशन की व्यवस्था बदल दी गई है। अब टेक होम राशन की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग संभालेगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। इधर भोपाल में 21 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले 18 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक भोपाल जिले के जगदीशपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदे को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद इसे विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा। पटवारी बोले-पेपर लीक के पीछे बीजेपी के ही माफिया क्यों? मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इंदौर से सोमवार सुबह साइक्लोथॉन की शुरुआत की। यह यात्रा नीट-यूजी और सीबीएसई परीक्षा में कथित गड़बड़ी पेपर लीक तथा बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर निकाली जा रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान के तहत इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा दो दिन में भोपाल पहुंचेगी।शुरुआत में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता छात्र और युवा शामिल हुए जबकि रास्ते में देवास सीहोर और भोपाल जिले से भी लोग इस अभियान से जुड़ेंगे।देवास में जीतू पटवारी ने कहा- हमारी मांग है कि हर पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच हो। हर पेपर लीक के पीछे बीजेपी के ही माफिया क्यों होते हैं? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। ग्वालियर में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर FIR ग्वालियर में नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करना कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ा। मध्य प्रदेश में पार्टी के खिलाफ यह पहला मामला दर्ज किया गया है।ग्वालियर के महाराज बाड़ा पर बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने पर कोतवाली पुलिस ने पार्टी के अनिकेत शिवहरे सहित 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त किए जाने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे स्टूडेंट सिर मुंडवाए नीट पेपर लीक सहित 23 सूत्रीय मांगों को लेकर इंदौर के टंट्याभील चौराहे पर पिछले 14 दिन से प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट अब बड़े आंदोलन के मूड में आ चुके हैं। स्टूडेंट रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और गेट के सामने सड़क पर बैठ गए। दो घंटे से जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई न होने से नाराज स्टूडेंट ने सिर मुंडवाना शुरू कर दिया है। वे नीट पेपर लीक में दोषियों पर कार्रवाई सहित 23 मांगें पूरी करने पर अड़े हैं। रैली और प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक भी शामिल हुए हैं। एमपी में जुलाई में पहली बार 3% से कम बारिश इस मानसूनी सीजन में जुलाई में पहली बार मध्य प्रदेश में बारिश का आंकड़ा माइनस में आया है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के मुताबिक- प्रदेश में सामान्य से 3 प्रतिशत पानी कम गिरा है। पूर्वी हिस्से यानी- जबलपुर शहडोल सागर और रीवा संभाग में एवरेज से 17% और पश्चिमी हिस्से यानी- भोपाल इंदौर उज्जैन नर्मदापुरम ग्वालियर-चंबल में 10% कम बारिश हुई है।