राष्ट्रीय
सीहोर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के 10 दिन बाद भी CWSN दिव्यांग बालिका छात्रावास बंद पड़ा है। छात्रावास के मुख्य द्वार पर ताला लटका होने से मूक-बधिर और दिव्यांग बालिकाओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आरोप है कि शाखा प्रभारी संबंधित विभाग और आर.एस. शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति की लापरवाही के कारण छात्रावास अब तक शुरू नहीं हो सका। स्थानीय अभिभावकों और नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल छात्रावास खोलने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीपीसी रमेश उइके का भी बयान सामने आया है। राहुल मालवीय सीहोर