Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Jul-2026

सकरी सड़क पर घुसा ट्रक नाराज लोगों ने चालक को पीटा VIDEO हाईवे पर खड़े वाहनों पर होगी सख्ती लगातार पेट्रोलिंग करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश शहीद मेजर अमित ठेंगे की स्मृति में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान 375 किमी की आस्था यात्रा पूरी सांसद कल मां शारदा के दरबार में करेंगे दर्शन जंगल में आबकारी की दबिश 2 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के चौरई मार्ग पर संकरे रास्ते से ट्रक निकालने को लेकर विवाद हो गया। नाराज लोगों ने चलते ट्रक में चढ़कर चालक के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि ट्रक संकरे मार्ग से गुजर रहा था तभी वाहन निकालने के तरीके को लेकर चालक और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति ट्रक के गेट पर चढ़ा और चालक से मारपीट करने लगा। घबराए चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक ने समय रहते वाहन रोक लिया और बड़ा हादसा टल गया। वायरल वीडियो के आधार पर अमरवाड़ा पुलिस आरोपियों और ट्रक की पहचान कर जांच कर रही है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने हर्रई चौरई और नागपुर रोड पर एनएचएआई परिवहन और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम को लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। सोमवार को समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने हाईवे किनारे खड़े वाहनों को हटाने ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई और यात्री बसों में फायर सेफ्टी फर्स्ट एड बॉक्स परमिट फिटनेस व बीमा दस्तावेजों की नियमित जांच के निर्देश दिए।कलेक्टर ने पीजी कॉलेज परिसर की जर्जर पानी टंकी को वैकल्पिक जल व्यवस्था के बाद हटाने पश्चिम वनमंडल में कपटपूर्ण भुगतान की शिकायत की जांच शीघ्र पूरी करने और अवैध उत्खनन वाले क्षेत्रों का खनिज अधिकारी को स्वयं निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। शहीद मेजर अमित ठेंगे स्मृति समिति द्वारा सोमवार को वीआईपी रोड स्थित होटल देव इंटरनेशनल में ‘प्रतिभा सम्मान एवं अलंकरण समारोह’ आयोजित किया गया। पिछले 16 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वही 24 एमपी बटालियन एनसीसी द्वारा प्रभात रैली और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने पुलिस ग्राउंड से मेजर अमित ठेंगे चौक तक रैली निकालकर देशभक्ति के नारे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मेजर अमित ठेंगे चौक पर सैन्य प्रोटोकॉल के तहत शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में शहीद के पिता मधुकर राव ठेंगे कमान अधिकारी कर्नल पी.के. वेलु सहित एनसीसी अधिकारी और पीआई स्टाफ मौजूद रहे। छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने 14 दिनों में छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किलोमीटर की धार्मिक पदयात्रा पूरी कर ली। रविवार देर शाम वे सैकड़ों पदयात्रियों के साथ मैहर पहुंच गए जहां जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंगलवार को सांसद मां शारदा धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि शांति तथा अच्छी बारिश की प्रार्थना करेंगे। ग्राम खारी के जंगल में आबकारी अमले ने सोमवार सुबह दबिश देकर कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की। मौके से प्लास्टिक ड्रमों में भरा 2 हजार किलो महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया जबकि 25 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। बिना फिटनेस-परमिट स्कूल बस जब्त 62 हजार की जुर्माना वसूला चांद-चौरई क्षेत्र में परिवहन विभाग ने सोमवार को स्कूल वाहनों की सघन जांच की। एआरटीओ अनुराग शुक्ला के निर्देशन में विशेष जांच दल ने करीब 25 छोटे-बड़े वाहनों के दस्तावेज परमिट फिटनेस बीमा और चालकों के लाइसेंस की जांच की। इस दौरान बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रही एक स्कूल बस को जब्त कर चांद थाने में खड़ा कराया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन मिलने पर 9 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 62 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। आपदा कब आ जाए बोलकर नहीं आती; हमेशा रहें तैयार : एडीएम धीरेंद्र सिंह नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा होमगार्ड परिसर में आयोजित सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में एडीएम धीरेंद्र सिंह ने कहा कि आपदा कभी बताकर नहीं आती इसलिए हर समय तैयार रहना जरूरी है। समय पर प्राथमिक सहायता देकर किसी की जान बचाई जा सकती है। जिला होमगार्ड कमांडेंट स्नेहलता पाठ्या ने बताया कि प्रशिक्षण में 150 एनएसएस एवं समाजसेवी वॉलेंटियर्स को सर्पदंश बाढ़ आग भूकंप बिजली गिरने सीपीआर और प्राथमिक उपचार सहित विभिन्न आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। ज्ञान-शील-एकता’ के उद्घोष से गूंजा परासिया अभाविप ने निकाली भव्य शोभायात्रा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर सोमवार को नगर इकाई परासिया द्वारा भव्य शोभायात्रा और छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्री राम मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संस्कार लॉन पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘ज्ञान-शील-एकता’ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए।शोभायात्रा के बाद आयोजित छात्र सम्मेलन में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण छात्र हित और सामाजिक दायित्वों में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। सुने घरों में किया था हाथ साफ दो आरोपी गिरफ्तार देहात थाना पुलिस ने ग्राम खजरी में सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार 11 मार्च को चोर मकान का ताला तोड़कर करीब 95 हजार रुपए के जेवरात ले गए थे। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनुज देशमुख (19) और भावेश परतेती (18) को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई। दिव्य दिंडी यात्रा में होगा संतों का समागम महामंडलेश्वर देंगे धर्म-शास्त्र का संदेश देवशयनी ग्यारस (आषाढ़ी एकादशी) के अवसर पर भगवान विठ्ठल-रुक्मिणी के चरणों में अर्पित होने वाली दिव्य दिंडी यात्रा में इस वर्ष भव्य संत समागम होगा। संत गजानन गुणगान मंडल सच्चानंद सेवा समिति समग्र मराठी समाज एवं जय जय रघुवीर समर्थ मंडल के संयुक्त तत्वावधान में यात्रा आयोजित की जाएगी। संयोजक आनंद बक्षी ने बताया कि संत समागम में महामंडलेश्वर दादू जी महाराज महामंडलेश्वर नागेंद्र जी ब्रह्मचारी एवं वारकरी धर्मगुरु चिंतामन गुरवे शामिल होंगे