Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Jul-2026

कुएं में जहरीली गैस से दो ग्रामीणों की मौत बचाने गया व्यक्ति भी नहीं बच सका आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाकर 25 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन 79 साल बाद भी सड़क का इंतजार 2500 ग्रामीणों की परेशानी बरकरार जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरटोला में एक दर्दनाक हादसे में जहरीली गैस से भरे कुएं में उतरने पर दो ग्रामीणों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महेश चौधरी (50) मोटर की खराबी जांचने के लिए कुएं में उतरे थे जहां ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस के कारण वे बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए गांव के युवराज बिसेन (55) भी कुएं में उतरे लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही होमगार्ड की एसडीईआरएफ और क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची। ब्रीदिंग अपरेटस सेट पहनकर टीम ने सुरक्षित तरीके से दोनों शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बालाघाट में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन (सीटू) ने 25 सूत्रीय मांगों को लेकर काला दिवस मनाया। बस स्टैंड स्थित धर्मशाला में आयोजित बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अंजली बिसेन ने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद वर्ष 2019 से 2023 तक के 6 प्रतिशत एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने मानदेय का समय पर भुगतान अतिरिक्त कार्य पर रोक और कार्यकर्ताओं को 38 हजार तथा सहायिकाओं को 25 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 12 अगस्त से उग्र आंदोलन और विधानसभा घेराव किया जाएगा। जिले की किरनापुर तहसील से महज तीन किलोमीटर दूर स्थित ग्राम जराही आज भी पक्की सड़क की सुविधा से वंचित है। आजादी के 79 वर्ष बाद भी करीब 2500 ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए कच्चे और जर्जर मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है जिससे विद्यार्थियों मरीजों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और जिला कलेक्टर को आवेदन एवं ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब भारतीय सेना में करीब 20 वर्ष तक सेवा दे चुके सेवानिवृत्त सूबेदार तोमेश्वर रहांगडाले ने भी शासन-प्रशासन से ग्राम जराही में शीघ्र पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई है। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरलांजी विकासखंड के गोंडीटोला कटोरी और खैरी गांवों में छापेमारी की। संयुक्त टीम ने 2300 किलोग्राम महुआ लाहन और 35 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की। नमूने लेने के बाद महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 2.35 लाख रुपये बताई गई है। विभाग ने ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।