Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Jul-2026

राजधानी भोपाल में बेरोजगार युवाओं से ठगी करने का मामला सामने आया है ।।। ठगी करने वाला आरोपी करणी सेना का भोपाल से पूर्व जिला अध्यक्ष आशु कुमार है ।।। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।।। जानकारी के मुताबिक आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया करता था ।।। अभी तक उसने करीब 5 लाख रुपए की ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र युवाओं को दिए थे ।। जिसमें से एक युवक नियुक्ति पत्र लेकर जॉइनिंग के लिए कमिश्नर कार्यालय जा पहुंचा था ।।। बाद में जांच में पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी था ।। और इसकी शिकायत पुलिस से की गई ।।। पुलिस के पास एक के बाद एक कई पीड़ित शिकायत करने पहुंचे ।।। इसके बाद आरोपी आशू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया ।।। आशू कुमार की संदिग्ध गतिविधियों के चलते संगठन ने कुछ समय पहले उसे पद से हटा दिया था.. यह पूरी घटना कमला नगर थाना की है