Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-Jul-2026

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस मुख्यालय पहुंचा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम साई मनोहर को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे फर्जी एवं AI-जनरेटेड दुष्प्रचार के मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।।।।सोशल मीडिया पर एक फर्जी एवं AI-जनरेटेड पोस्टर प्रसारित किया जा रहा है जिसमें दैनिक जागरण के नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम से झूठा एवं भ्रामक कथन प्रसारित किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि यह सुनियोजित दुष्प्रचार उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक छवि धूमिल करने जनता को भ्रमित करने तथा सामाजिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास है। इसके खिलाफ उन्होंने साइबर क्राइम पहुंचकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर खड़ी कार्रवाई की मांग की है