Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Jul-2026

बारिश में बह गई निगम की तैयारी जलमग्न हुआ शहर बारिश में डूबा अस्पताल जलभराव से मरीज बेहाल आनंद हॉस्पिटल की नई सुपर स्पेशलिटी यूनिट शुरू एबीवीपी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का समापन जन-जन के आशीर्वाद के साथ मैहर की ओर बढ़ रहे सांसद बंटी विवेक साहू शहर में पहली तेज बारिश ने ही नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश होते ही शहर जलमग्न हो गया। शहर की मुख्य सड़कों पर जगह जगह पानी के ढोबरे भर गए। हालात यह थे कि वाहन चलाना तो दूर की बात यह पैदल चलना भी मुश्किल सा हो गया था। इतना ही नहीं अधिकांश वार्डों में नालियों की सफाई न होने पर नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। हालात तब और बिगड़ गए जब नालियों में जमा गंदगी भी लोगों के घरों में जा घुसी। इन सब के साथ साथ करोड़ों रूपए खर्च कर डाली गई सीवर लाइन ने भी दम तोड दिया। दरअसल राजपाल चौक सहित अन्य क्षेत्रों पर लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन द्वारा डाली गई सीवर लाइन के चेम्बर ओवर फ्लों होते नजर आए। चेम्बर की गंदगी सड़कों पर बहती रही। जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले के पिंडरईकला शासकीय अस्पताल में पहली ही तेज बारिश ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी।अस्पताल के वार्डो उपचार कक्षों और अस्पताल परिसर में पानी भर जाने से मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण इलाज प्रभावित हुआ और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया। सबसे गंभीर स्थिति तब बनी जब एक गर्भवती महिला को समुचित उपचार नहीं मिल सका और उसे जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर वर्ष बारिश में अस्पताल की यही स्थिति रहती है लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए आनंद हॉस्पिटल ने अपनी नई यूनिट आनंद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया है। हॉस्पिटल के संचालक रत्नेश रघुवंशी ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से शहरवासियों के विश्वास और सहयोग के बल पर अस्पताल लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रहा है। नई यूनिट में मरीजों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आईसीयू पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर यूनिट हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी प्रबंधन लेजर एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी जॉइंट रिप्लेसमेंट यूरो सर्जरी सहित अत्याधुनिक उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। साथ ही आनंद नेत्रालय की भी शुरुआत की गई है जहाँ नेत्र रोगों का उपचार एवं ऑपरेशन किए जाएंगे।60 बेड की क्षमता वाले इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 24×7 पैथोलॉजी लैब सीटी स्कैन एक्स-रे और सोनोग्राफी जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध रहेंगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का समापन नई नगर कार्यकारिणी के गठन के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा कार्यपद्धति संगठन विस्तार एवं विद्यार्थी हितों पर मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान सिवनी विभाग संगठन मंत्री गौरव शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राम शंकर दियावार को नगर अध्यक्ष एवं गौरीशंकर सिंह ठाकुर को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सांसद बंटी विवेक साहू की छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा लगातार जनसमर्थन के बीच आगे बढ़ रही है। पांचवें दिन तक सांसद और सैकड़ों पदयात्रियों ने 144 किमी की यात्रा पूरी कर धूमा पहुंचकर रात्रि विश्राम किया। सोमवार को पदयात्रा धूमा से बरगी के लिए रवाना होगी और जबलपुर जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान गांव-गांव में सांसद का स्वागत हो रहा है तथा वे माताओं बुजुर्गों और कन्याओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। किराना दुकान से बिक रही थी अवैध शराब दो आरोपी गिरफ्तार आबकारी विभाग ने चौरई क्षेत्र के ग्राम हिवरा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक किराना एवं नमकीन दुकान पर छापा मारकर 6 पेटी देशी-विदेशी शराब जब्त की। जब्त शराब में 3 पेटी ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की 2 पेटी मैकडॉवल रम और 1 पेटी देशी मसाला मदिरा शामिल है। कार्रवाई के दौरान रघुराज और अवधेश को गिरफ्तार किया गया।