Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Jul-2026

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। इसे पूरे देश को कवर करने में 38 दिन लगते हैं लेकिन इस बार 36 दिन में ही कवर कर लिया। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे और नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे लैंडस्लाइड से बंद हैं। यमुनोत्री मार्ग बंद होने से करीब 1000 यात्री फंसे हैं। 10 जिलों में बारिश के कारण आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग चट्टानें गिरने से बंद है। हरिद्वार में सड़कों पर 3-4 फीट पानी भर गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक MP में रतलाम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में गुरुवार दोपहर चूक का मामला सामने आया है। 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गडकरी के काफिले के सामने अचानक तीन युवक आ गए। घटना रतलाम जिले के शिवगढ़ ब्रिज के पास की है।केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल वाहन इन ग्रामीणों के बगल से गुजरते हुए दूसरी लेन से निकल गए। इन गाड़ियों की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी।युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे हाईवे के दूसरी तरफ बने स्कूल में पढ़ते हैं। गुरुवार को भी वे बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे जिसके लिए वे गाड़ियों को रुकने का इशारा कर सड़क पार कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री गडकरी के काफिले के यहां से गुजरने की कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग का ओपनिंग मैच भारत में होगा ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश लीग (BBL) का ओपनिंग मैच भारत में खेला जाएगा। मुकाबला चैन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 12 दिसंबर को होगा। यह पहली बार होगा जब किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच भारत में होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे और आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे। बद्रीनाथ- VIP दर्शन से 1.63 करोड़ की आय पर विवाद बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब दो नए वित्तीय मामले चर्चा में आ गए हैं। पहला मामला VIP दर्शन के लिए प्रति श्रद्धालु 1100 रुपए शुल्क वसूलने का है जिससे अब तक करीब 1.63 करोड़ रुपए जमा होने का दावा किया जा रहा है। दूसरा मामला VIP मेहमानों के ठहरने और खानपान के नाम पर कथित फर्जी बिल बनाए जाने का है। दोनों मामलों को लेकर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के भीतर ही मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बोर्ड की मंजूरी के बिना शुल्क लागू करने पर सवाल उठाए हैं जबकि CEO सोहन सिंह रांगड़ का कहना है कि यह व्यवस्था भीड़ नियंत्रण और अनधिकृत वसूली रोकने के लिए लागू की गई थी। ईरान पर फिर हमला करना चाहता है इजराइल अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजराइल फिर से हमला करने को तैयार है। इजराइली मीडिया कान की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर दोबारा हमला करना चाहता है लेकिन वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।