सड़क नहीं होने पर खाट से 2 किमी लाए अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत रीवा के मनगवां विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नदना (डिहिया) में सड़क नहीं होने के कारण एक आदिवासी महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। आकाशीय बिजली गिरने के बाद परिजनों ने उन्हें करीब दो किलोमीटर तक खाट पर उठाकर कच्चे और कीचड़ भरे रास्ते से बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।मृतका की पहचान रामकली रावत पत्नी स्वर्गीय राम स्वयंवर रावत निवासी ग्राम पंचायत नदना (डिहिया) के रूप में हुई है। सामने आए वीडियो में ग्रामीण महिला को खाट पर उठाकर कीचड़ भरे रास्ते से ले जाते दिखाई दे रहे हैं। एमएसएमई विभाग में 217 कर्मचारियों का प्रमोशन प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। विभाग ने रविवार को पदोन्नति आदेश जारी कर दिए। इन पदोन्नतियों के बाद सीधी भर्ती के 116 नए पद भी रिक्त हो गए हैं जिन पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के बाद उद्योग संचालनालय के विभिन्न संवर्गों की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक त्वरित रूप से आयोजित की गई। इसके आधार पर 5 जुलाई को कुल 217 पदों पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए। जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन खंडवा और बुरहानपुर जिले के कोरकू समाज ने 13 जुलाई को खंडवा में महाआंदोलन करने का आह्वान किया है। आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार के साथ ही गांव-गांव में बैठकें ली जा रही हैं। उनके द्वारा जंगल क्षेत्र में बाहरी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वन विभाग की कार्रवाई के समर्थन में बड़ी संख्या में समाजजन जुटेंगे।आंदोलन 13 जुलाई (सोमवार) को सुबह 10 बजे खंडवा में शुरू होगा और आंदोलन समाप्त होने तक जारी रहेगा। इसे कोरकू समाज खंडवा-बुरहानपुर की ओर से आयोजित होना बताया गया है। इंदौर - छात्रों ने पैदल रैली निकालकर जताया विरोध देशभर में सामने आए NEET पेपर लीक एवं छात्र-युवा हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर टंट्या भील चौराहा पर अनिश्चितकालीन धरना 6 दिन से जारी है। छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं युवा अभिभावक एवं सामाजिक कार्यकर्ता धरना स्थल पर एकत्रित हुए।रविवार को धरने के दौरान आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदर्शनकारियों ने टंट्या भील चौराहा से बोलाराम उस्ताद मार्ग तक पैदल रैली निकाली। 23 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। अब तक औसत 6.4 इंच पानी गिर चुका है। रविवार को 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई जबकि सोमवार को कुल 23 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट है।मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के मुताबिक सोमवार को सागर दमोह बैतूल देवास आलीराजपुर उमरिया सिवनी छिंदवाड़ा और अनूपपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।