Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
02-Jul-2026

नया खुलासा - राम मंदिर में नौकरी करने के लिए रिश्वत राम मंदिर से जुड़े चर्चित चढ़ावा चोरी की जांच के बीच अब एक नया मामला खुल गया है. मंदिर में हुई नियुक्तियों की प्रक्रिया भी जांच के दायरे में आ गई है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस उन आरोपों की पड़ताल कर रही है जिनमें दावा किया गया है कि राम मंदिर में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत ली गई थी. पुलिस विभिन्न दस्तावेजों वित्तीय लेनदेन और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.सूत्रों के मुताबिक जांच में यह दावा सामने आया है कि राम मंदिर प्रतिष्ठान में विभिन्न पदों पर करीब 125 कर्मचारियों की भर्ती की गई थी. आरोप है कि इनमें से कई उम्मीदवारों ने नौकरी पाने के लिए पैसे दिए थे. पुलिस अब यह सत्यापित कर रही है कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है. जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि क्या यह केवल कुछ मामलों तक सीमित था या फिर किसी संगठित भर्ती नेटवर्क के जरिए पूरी प्रक्रिया संचालित की गई थी. अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से गुरुवार सुबह 4 बजे अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं को रवाना किया।श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए। 57 दिन की यात्रा 3 जुलाई से पहलगाम और बालटाल दोनों रास्ते से शुरू होकर 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी।पहले जत्थे में सिर्फ उन्हीं श्रद्धालुओं को शामिल किया गया जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया था। जिन्होंने RFID कार्ड बनवाया था और ई-केवाईसी पूरी की थी। भारत आने वाले लोग शरणार्थी नहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाले लोगों को शरणार्थी कहना सही नहीं है। वे संघर्ष के योद्धा थे जिन्होंने कई पीढ़ियों की बनाई जमीन कारोबार और संपत्ति छोड़कर भारत को चुना।उन्होंने कहा कि ये लोग इसलिए भारत आए क्योंकि यहां बिना डर अपने धर्म का पालन कर सकते थे। भारत को एक रखने की लड़ाई हम सब हार गए थे लेकिन उन्होंने अपना विश्वास नहीं छोड़ा। बीफ सप्लाई करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार हैदराबाद पुलिस की क्राइम टीम और हैदराबाद फूड अडल्टरेशन एंड सेफ्टी टास्क फोर्स (H-FAST) ने मंगलवार को मटन की जगह बीफ सप्लाई करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान मल्लेपल्ली स्थित उस्मान मीट शॉप के मालिक मोहम्मद उस्मान और अयान बीफ शॉप में काम करने वाले मोहम्मद जहांगीर पाशा के रूप में हुई है। बेंगलुरु में डे-केयर में बच्चे को बाथरूम में बंद किया बेंगलुरु में आईटी कंपनी कैपजेमिनी के एचएएल कैंपस में चल रहे डे-केयर सेंटर में 2-3 साल के बच्चे के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। सेंटर के कुछ वीडिया वायरल हैं जिसमें यहां का महिला स्टाफ एक बच्चे से गलत व्यवहार करता दिख रहा है।वीडियो में बच्चा टॉयलेट में बंद है फर्श पर लेटा हुआ है और जोरों से रो रहा है। एक महिला बच्चे के बिलखने का वीडियो बना रही है।