Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
01-Jul-2026

कांग्रेस महासचिव बोली बीजेपी को ऑक्सीजन दे रहे दिग्विजय सिंह प्रदेश में कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। दिग्विजय सिंह के दलाल वाले बयान पर पार्टी के अंदर से उनके खिलाफ अवाज उठने लगी है। बड़े नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस की प्रदेश महासचिव निधि सत्यव्रत चतुर्वेदी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने फेसबुक पर लंबी पोस्ट लिखकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग तक कर डाली।साथ ही कहा है कि वह पुत्र मोह में बीजेपी को ऑक्सीजन दे रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने तो राहुल गांधी से दखल देने की मांग की है। दरअसल बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाया था कि उज्जैन में 500 करोड़ रुपए की जमीन वीर भारत न्यास को एक रुपए में दे दी गई। इस आरोप के बाद दिग्विजय सिंह उज्जैन पहुंचे। वहां मीडिया से बात करते हुए कह दिया कि उसमें कुछ भी गलत नहीं है। सरकारी ट्रस्ट को ही जमीन दी गई है। दलाल किस्म के लोग रुपए लेकर ऐसे आरोप लगाते रहते हैं। खेत में उतरे सीएम मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को सिवनी के धान महोत्सव में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने किसानों के साथ खेत में उतरकर धान की रोपाई की उनके साथ बैठकर भोजन किया और आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिवनी जिले को करीब 494 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 349.33 करोड़ रुपये के 586 विकास कार्यों का लोकार्पण और 144.80 करोड़ रुपये के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क शासकीय महाविद्यालय स्टेडियम सहित कई नई परियोजनाओं की भी घोषणा की। कांग्रेस अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का बहिष्कार करेगी उज्जैन जमीन खरीद मामले को लेकर एक तरफ जहां कांग्रेस मुख्यमंत्री पर हमलावर है। वहीं इस मामले में कांग्रेस के नेताओं के बयानों से ही पार्टी के भीतर खींचतान मची हुई है। अब कांग्रेस जमीन खरीद मामले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का बहिष्कार करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस ने पत्र जारी कर आरोप लगाया है कि मप्र के अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों ने इस गंभीर मामले को न तो प्रमुखता से दिखाया और न ही इस पर सार्थक टीवी बहस कराई। इसके विरोध में कांग्रेस ने अगले तीन दिनों तक मौन सत्याग्रह करने और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। 10 साल बाद एमपी में फिर शुरू होगी पदोन्नति प्रक्रिया प्रदेश में लंबे समय से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ने लगी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) समेत कई विभागों ने पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें शुरू कर दी हैं। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि 15 जुलाई तक डीपीसी की बैठकें पूरी कर ली जाएं ताकि 31 जुलाई तक पदोन्नति आदेश जारी किए जा सकें। नायरा पेट्रोल पंपों ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए भोपाल सहित प्रदेश में स्थित नायरा पेट्रोल पंपों ने पेट्रोल के दाम 2 रुपए और डीजल के 3 रुपए प्रति लीटर कम कर दिए हैं। अब इन पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी तेल कंपनियों (PSU) के पेट्रोल पंप के समान दाम पर पेट्रोल व डीजल मिलेगा। दरअसल नायरा पेट्रोल पंपों पर अब तक सरकारी तेल कंपनियों की तुलना में 2 और 3 रुपए महंगा पेट्रोल और डीजल बिक रहा था। थाने में हंगामे का VIDEO पीड़ित बोला-पुलिस ने पीटा शिवपुरी के कोलारस थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक प्रधान आरक्षक मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे युवक को रोकते और उसका फोन छीनने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे एक परिवार ने पुलिस पर मारपीट करने और शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित परिवार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उज्जैन समेत 7 जिलों में बारिश सीहोर में बही बाइक मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव है। बुधवार को प्रदेश के उज्जैन बालाघाट कटनी सीहोर उमरिया धार और मंडला समेत 7 जिलों में झमाझम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से कई जगह नदी-नाले उफान पर आ गए जबकि सड़कों पर पानी भर गया। कई इलाकों में बारिश का पानी घरों तक पहुंच गया। ​इंडियन यूथ कांग्रेस ने नीट धांधली पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस का कहना है कि वे हर गली-कूचे में सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं और जवाबदेही तय होने तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी में हुए हंगामे पर सफाई देते हुए इसे पदाधिकारियों की अपनी बात रखने की लोकतांत्रिक प्रक्रिया बताया। ​इसी कड़ी में संगठन ने गिग वर्कर्स के लिए गिग वर्कर न्याय अभियान शुरू किया है। प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि हालिया राहत नाकाफी है। संगठन ने सोशल सिक्योरिटी कोड के तहत पहचान फेयर पे और राइट टू स्ट्राइक की मांग बुलंद की है। सभी वर्कर्स को एकजुट होने का आह्वान करते हुए अभियान से जुड़ने के लिए 9811867474 पर मिस्ड कॉल देने को कहा गया है।