Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
30-Jun-2026

देहरादून में आयोजित समाधान दिवस में आज जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ कई संवेदनशील मामलों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कुल 171 फरियादियों की शिकायतें सुनीं जिनमें अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 15 युवाओं से लाखों रुपये की ठगी के मामले में जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात कर आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं चार वर्षों से दिव्यांग पेंशन से वंचित एक परिवार को तत्काल राहत देते हुए मेडिकल जांच कराकर एक सप्ताह के भीतर पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए। पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और साथ निभाने का प्रतीक माना जाता है लेकिन अगर वही पति अपनी पत्नी को गंगा स्नान के बहाने हरिद्वार ले जाकर बीच रास्ते में बेसहारा छोड़ दे तो यह किसी भी इंसान को झकझोर देने वाली घटना है l ऐसा ही एक मामला रामनगर में सामने आया है जहां हरिद्वार से भटकती हुई पहुंची एक महिला की दर्दभरी दास्तान सुनकर हर कोई भावुक हो गया l फिलहाल भाजपा नेताओं और पुलिस की मदद से महिला को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है l मसूरी के मॉल रोड स्थित लवली ऑमलेट सेंटर के समीप हुई मारपीट की घटना ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ पर्यटक स्थानीय दंपति और उनके साथ मौजूद लोगों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं l प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान पर्यटकों ने एक भारी प्लास्टिक ट्रे से हमला कर दिया इस हमले में एक महिला मौके पर बेहोश हो गई जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आईं बताया जा रहा है कि आरोपी पर्यटक हरियाणा से आए थे जबकि दूसरा पक्ष मसूरी का स्थानीय निवासी है l वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की थी लेकिन अब यह मामला फिर चर्चा में है आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई कर उन्हें छोड़ दिया जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी है। उत्तराखंड में प्रकृति के प्रति अपना प्रेम जुड़ाव को हर साल हरेला पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी 16 जुलाई को हरेला पर्व उत्तराखंड में मनाया जा रहा है। संस्कृति कला साहित्य परिषद इस वर्ष भी 16 जुलाई को हरेला पर्व को जनजागरुकता के तौर पर मनाने जा रहा है। संस्कृति कला साहित्य परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने बताया कि 15 जुलाई से इसे विभिन्न संस्थाओं के साथ जिसमें विद्यालयों में बच्चे भी शामिल रहेंगे शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष भर यह चलता रहेगा जिसमें विभिन्न ऋतुओं के अनुसार पौधों का रोपण व वितरण भी किया जाएगा। बाजार स्टेशन रोड पर लोगों से बदसलूकी और अभद्र व्यवहार कर रहे एक कथित फर्जी नशेड़ी बाबा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा था जिसके बाद व्यापारियों और नागरिकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाबा को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उससे पूछताछ की जा रही है। रुड़की में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 अभियान अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रशासन इस अभियान को मिशन मोड में संचालित कर रहा है ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने सभी मतदाताओं से समय रहते अपना निर्वाचन गणना प्रपत्र यानी EF Form भरकर जमा करने की अपील की है। तहसील रुड़की के अधिकारी और कर्मचारी इन दिनों पूरी सक्रियता के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटे हुए हैं। बीएलओ घर-घर जाकर निर्वाचन गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन कर रहे हैं तथा मतदाताओं को आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं।