Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
30-Jun-2026

300 KM पैदल भोपाल पहुंचे दो कांग्रेसी कांग्रेस कार्यालय के सामने धरने पर बैठे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कांग्रेस कमेटियों की लिस्ट घोषित होने के साथ ही विरोध के स्वर उठ रहे हैं। भोपाल की जिला कांग्रेस कमेटी पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सवाल खडे़ किए हैं तो वहीं रतलाम की जिला कांग्रेस कमेटी में एक-एक व्यक्ति को तीन-चार पद देने का विरोध करने पर दो कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। दोनों ही कांग्रेस कार्यकर्ता रतलाम से तीन सौ किलोमीटर पैदल चलकर आठ दिन का सफर तय कर भोपाल पहुंचे और पीसीसी यानी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।पीसीसी के सामने धरने पर बैठे संजय रावल ने कहा- हम दोनों यह पैदल यात्रा करते हुए भोपाल आए हैं। हम दोनों को संगठन महासचिव द्वारा निष्कासित किया गया है उसके पास ऐसा कोई पावर नहीं हैं कि वो हमें निष्कासित करे। हम कांग्रेस कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं जीतू पटवारी यहां आए और हमसे बिना बातचीत किए ही चले गए। सलकनपुर देवी धाम में भ्रष्टाचार का आरोप सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी और अभिनेता विक्रम शर्मा मस्ताल ने सलकनपुर स्थित प्रसिद्ध विजयासन देवी धाम के प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था वित्तीय पारदर्शिता और प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।विक्रम शर्मा मस्ताल ने मंगलवार को वीडियो जारी कर सनातनियों की आस्था के प्रमुख केंद्र अयोध्या राम मंदिर में हुए कथित भ्रष्टाचार का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वहां वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले सामने आए हैं ठीक उसी तरह का बड़ा गबन बुधनी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सलकनपुर धाम में भी हुआ है। IPL क्रिकेटर शशांक उनके IPS पिता पर भोपाल में FIR मध्यप्रदेश के भोपाल में IPL टीम पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह IPS पर कुक से मारपीट और गाली-गलौज की FIR दर्ज हुई है।पीड़ित विपेंद्र सिंह तोमर का आरोप है कि खाना पसंद नहीं आने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। जब उसने काम छोड़ने की बात कही तो मोबाइल छीन लिया गया जबरन काम कराया गया और बाद में शैलेष सिंह शशांक और उनके ड्राइवर ने मिलकर मारपीट की। हेड कॉन्स्टेबल 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार भीलवाड़ा एसीबी ने मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पोस्टेड हेड कॉन्स्टेबल को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई पर धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी के भाई के साथ मारपीट नहीं करने और जांच में सहयोग के बदले 1 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में गिरेगा पानी मध्य प्रदेश के जिन 15 जिलों में मानसून पहुंच गया है उनमें से 5 जिले बैतूल छिंदवाड़ा पांढुर्णा सिवनी और बालाघाट में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच तक पानी गिर सकता है। 2 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे अति भारी या भारी बारिश का दौर चलेगा।