Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-Jun-2026

उद्धव ठाकरे ने BJP को बाबर जनता पार्टी बताया शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए छह 6 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा ‘अगर देश में कानून का राज है तो इन सांसदों को अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। ये सांसद विकास के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए गए हैं।’ उद्धव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाते हुए BJP का बाबर जनता पार्टी बताया। उन्होंने कहा ‘बाबर ने राम मंदिर तोड़ा था। अब बाबर जनता पार्टी नए बने राम मंदिर को लूट रही है। दोनों में क्या फर्क है?’ आज विधानसभा में पेश हो सकता है UCC बिल पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार सोमवार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश कर सकती है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने संकल्प पत्र में सरकार बनने के छह महीने के भीतर पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया था। 9 मई को नई सरकार का गठन हुआ था। इस विधेयक के तहत विवाह तलाक उत्तराधिकार संपत्ति के बंटवारे और गोद लेने जैसे मामलों में धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों की जगह सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक कानून लागू करने का प्रस्ताव है पूल पार्टी में युवक की मौत VIDEO महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के एक रिसॉर्ट में स्विमिंग पूल में सिर के बल छलांग लगाने से युवक की मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है। मृतक की पहचान श्रीनिक मिलिंद टाकले के रूप में हुई है। वह कोल्हापुर जिले का रहने वाला था। वीडियो में वह करीब 8 से 10 फीट ऊंचाई से स्विमिंग पूल में सिर के बल छलांग लगाता नजर आ रहा है। इसके बाद उनका सिर पूल के फ्लोर से टकरा जाता है। गंभीर चोट लगने से श्रीनिक की मौत हो जाती है। केरल में परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या की केरल के कोठामंगलम जिले में गरीबी और बेघर होने की समस्या से परेशान एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान नारायणन उनकी दृष्टिबाधित पत्नी विजी और उनके दो नाबालिग बच्चों के रूप में हुई है।परिवार गुरुवार को अचानक लापता हो गया था। इसके बाद पिछले दो दिनों में पुलिस ने मुवत्तुपुझा नदी के अलग-अलग हिस्सों से परिवार के चारों सदस्यों के शव बरामद किए। असम में बाढ़ 300 मीटर लंबा लोहे का पुल बहा देश के पूर्वी राज्यों असम अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भारी बारिश हो रही है। तीनों राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अरुणाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड की घटना में तीन की मौत हो गई।वहीं असम के ढेमाजी जिले में केमी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण 300 मीटर लंबा लोहे का पुल बह गया। पुल के बहने से केमी-पुराना जेलोम क्षेत्र का जोनाई सदर से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। सिक्किम में जोंगू क्षेत्र में फी खोला नदी पर बना बेली ब्रिज बह गया।