Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Jun-2026

रास्ते पर अतिक्रमण का विरोध समझाने गई सरपंच व ग्रामीणों से मारपीट ​पहली ही मामूली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल लालबर्रा बस स्टैंड मार्ग बना तालाब ​कुत्तों के हमले से घायल चीतल की जाम में मौत वन विभाग ने किया दाह संस्कार परसवाड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीनी के बर्राटोला में रास्ते की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा शौचालय निर्माण हेतु गड्ढा खोदकर अतिक्रमण कर मार्ग बंद किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। ग्रामीणों के विरोध पर आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों के साथ मारपीट की। घटना से आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को सरपंच के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने परसवाड़ा थाना पुलिस द्वारा आरोपित पर लगाई गई धाराओं को अपर्याप्त बताते हुए बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही अतिक्रमण हटाने की भी मांग रखी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आदिवासी समाज संगठन उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी है। बालाघाट के बैहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जगनटोला के ग्राम घोंदी के ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा उन्हें वन भूमि बताकर खेती से बेदखल किए जाने की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 35 से 40 वर्षों से राजस्व भूमि पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं लेकिन अब अचानक उन्हें खेती से रोका जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि वन विभाग के रिकॉर्ड में संरक्षित वन कक्ष क्रमांक 1803 के रूप में दर्ज है जबकि राजस्व रिकॉर्ड में इसे आबादी गौठान बताया गया है। इस विरोधाभास के कारण ग्रामीणों की आजीविका संकट में आ गई है। उन्होंने कलेक्टर से वन और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच कर न्यायपूर्ण समाधान की मांग की है। जिले के लालबर्रा में मंगलवार शाम हुई चंद मिनटों की बारिश ने प्रशासन की मानसून तैयारियों की पोल खोल दी। बस स्टैंड पहुंच मार्ग और यात्री प्रतीक्षालय के आसपास जलभराव हो गया जिससे यात्रियों राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था के अभाव में गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। इस जलभराव को लेकर लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है की इस जलभराव के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है...? जिले के वन विकास निगम परिक्षेत्र लालबर्रा अंतर्गत ग्राम जाम में मंगलवार सुबह एक चीतल की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे सेलवा के जंगल से भटककर एक चीतल रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। चीतल को देखते ही कुत्तों के झुंड ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और उसे खदेड़ते हुए ग्राम जाम तक ले गए। खुद को बचाने के लिए लंबे संघर्ष के बावजूद चीतल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद उप संभागीय प्रबंधक की मौजूदगी में चीतल का अंतिम संस्कार किया गया। घटना ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कलेक्टर मृणाल मीना ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की सुनवाई कर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। 260 दिनों से लंबित धान बोनस शिकायत में भुगतान सही पाए जाने के बावजूद देरी पर नागरिक आपूर्ति निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर और संबंधित कर्मचारी का वेतन काटने के आदेश दिए गए। वहीं संबल योजना की प्रसूति सहायता राशि से जुड़ी शिकायत में पोर्टल पर गलत जानकारी दर्ज होने पर जिला अस्पताल प्रबंधक के वेतन से 5 हजार रुपये काटकर रेडक्रॉस में जमा कराने के निर्देश दिए गए।