Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Jun-2026

पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर से भडक़ा लोधी समाज समर्थकों ने कोतवाली का किया घेराव मोटेगांव में भूमि विवाद अवैध प्लॉटिंग के आरोप; जांच की मांग हेलमेट सख्ती पर पुलिस का शिकंजा चौक-चौराहों पर सघन जांच पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के समर्थकों ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। समर्थकों ने गोंदिया रोड स्थित मुंजारे के निवास से कोतवाली थाना तक रैली निकालकर पवार समाज के कुछ पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद भी तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर समर्थक थाना परिसर में धरने पर बैठ गए और विरोध स्वरूप सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि 18 जून को पवार समाज ने मुंजारे की कथित टिप्पणी के विरोध में रैली निकालकर उनके निवास के सामने प्रदर्शन किया था। मुंजारे समर्थकों का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग हुआ और कुछ लोग तलवार व पेट्रोल लेकर पहुंचे थे। समर्थकों ने पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को उस समय हंगामे में बदल गई जब महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी जानकारी को लेकर सीईओ अभिषेक सराफ और जनप्रतिनिधियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बैठक में एक विधायक प्रतिनिधि ने विभागीय योजनाओं और कार्यों की जानकारी मांगी जिस पर सीईओ द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों और तथ्यों को जनप्रतिनिधियों ने भ्रामक बताते हुए विरोध जताया। विवाद बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि बहस के दौरान सीईओ अभिषेक सराफ बैठक बीच में छोड़कर बाहर चले गए। इस पर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे जनप्रतिनिधियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान बताया। बाद में कई सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पेश किया। बालाघाट जिले के विकासखंड लामता के ग्राम मोटेगांव में भूमि स्वामित्व सीमांकन और कथित अवैध प्लॉटिंग को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय शिकायतकर्ताओं ने जिला प्रशासन को आवेदन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित भूमि पर बिना आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियों के प्लॉटिंग कर भूखंडों की बिक्री की जा रही है। साथ ही रियल एस्टेट (RERA) और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNCP) के नियमों के पालन पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि जिस भूमि पर वर्तमान में आनंद असाटी का कब्जा बताया जा रहा है वह पूर्व में रक्ष मद और वन विभाग की श्रेणी की भूमि रही है तथा कई दशकों तक उस पर वन विभाग का कब्जा था। मामले में राजस्व और वन विभाग के कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों की कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए हैं। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। पूरे देश में हर वर्ष २१ जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी २१ जून को जिला योग आयोग समिति व जिला प्रशासन के द्वारा स्थानीय मुलना स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जो सुबह ६ बजे से प्रारंभ होगा। इस संबंध में जिला योग आयोग समिति के अध्यक्ष तपेश असाटी ने १९ जून को पत्रकारों से चर्चा में बताया कि योग कार्यक्रम के लिए तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने लोगों को संदेश दिया कि करो योग रहो निरोग हमारा प्रयास है कि हर घर तक योग का संदेश पहुंचे। योग दिवस पर कार्यक्रम में सांसद विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अधिकारी व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल होंगे। हट्टा थाना पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। मामले में मृतक के ही छोटे भाई को हत्या का आरोपी पाया गया जिसने घरेलू विवाद से परेशान होकर बड़े भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार 16 जून को सेनानी चौक स्थित एक घर के आंगन में कुलदीप उदयपुरे के मृत अवस्था में होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्यवाही कर मामले को जांच में लिया।जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों भाई-बहन भांजी एवं आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक और उसके छोटे भाई के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शहर में हेलमेट अनिवार्यता को लेकर एक बार फिर पुलिस सख्त नजर आई। शुक्रवार को अचानक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया जिससे नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया। बीते कुछ दिनों से हेलमेट को लेकर सख्ती कमजोर पड़ती दिख रही थी और जांच के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जा रही थी। लेकिन शुक्रवार को पुलिस ने अचानक सक्रियता दिखाते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस को देखते ही कई बाइक चालक रास्ता बदलते या भागते नजर आए जिससे कार्रवाई का असर साफ दिखाई दिया।