Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Jun-2026

रोजगार की तलाश में निकले मजदूर नहीं लौटे घर ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर 6 की मौत 20 घायल ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटी बस 12 घायल 6 नागपुर रेफर ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई कामठीखुर्द का बंद रास्ता खुलवाया प्रकृति में सब वस्तुओं का विलय हो सकता है लेकिन माँ का कभी विलय नहीं हो सकता : शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती पट्टा टूटने से पलटी स्कूल वैन दो छात्र गंभीर घायल छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह टेमनी खुर्द के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। रोजी-रोटी की तलाश में खेतों की ओर जा रहे मजदूरों की पिकअप वाहन अचानक मौत के सफर में बदल गई जब सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर 5 लोगो की मौत हो गई वही एक मजदूर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 21 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फट गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरी पिकअप से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग कई मीटर दूर तक जा गिरे। कुछ लोग सड़क पर तो कुछ आसपास के खेतों में जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल का दृश्य बेहद दर्दनाक था। सड़क पर खून बिखरा पड़ा था और कई शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले।घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख व अति गंभीर मरीजों को एक-एक लाख वहीं घायलों को ₹50000 देने की घोषणा की है वहीं घटना की सूचना मिलते ही सांसद विवेक बंटी साहू पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा जिलाअध्यक्ष शेषराव यादव व पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है पांढुर्णा के सवरनी-भिटनी घाट में सोमवार सुबह महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस डायल-112 और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा घायलों को सौंसर और बिछुआ अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। श्री बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा निर्माणाधीन भव्य मंदिर परिसर में सोमवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन हुआ। उनके सानिध्य में सामूहिक पादुका पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शंकराचार्य जी ने कहा कि प्रकृति की हर वस्तु का विलय संभव है लेकिन माँ का कभी विलय नहीं हो सकता क्योंकि माँ सृष्टि की अनंत शक्ति और करुणा का स्वरूप है। उन्होंने निर्माणाधीन मंदिर की भव्यता और निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए जिलेवासियों से मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी सेवादार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पांढुर्णा के ग्राम कामठीखुर्द में आवागमन का मार्ग अवरुद्ध किए जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ता पुनः खुलवा दिया। ग्रामीणों ने जनसुनवाई में शिकायत की थी कि पांढुर्णा आने-जाने के मुख्य मार्ग पर नाली खोदकर और नींबू के पौधे लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर प्रभारी तहसीलदार प्रेक्षा पाठक राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचीं और दोनों पक्षों की बात सुनकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद अवरुद्ध मार्ग को खुलवा दिया गया। खजरी रोड ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर एक स्कूल वैन का पट्टा टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वैन में विद्याभूमि स्कूल के छात्र सवार थे जो स्कूल से घर लौट रहे थे। दुर्घटना में दो छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि अन्य बच्चों को मामूली चोट लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।। घटना के कारण कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। उरधन ग्राम पंचायत ने wcl प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा ग्राम पंचायत उरधन के सरपंच पंचों और प्रभावित ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर WCL प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला खनन से प्रभावित परिवारों को अब तक रोजगार उचित मुआवजा और पुनर्वास का लाभ नहीं मिल पाया है। ज्ञापन में बताया गया कि 15 अप्रैल की जनसुनवाई में 115 लोगों को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। वहीं हाल ही में कर्मचारियों को जारी कारण बताओ नोटिस से भी असंतोष बढ़ा है। ग्रामीणों ने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और संयुक्त बैठक आयोजित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस बूथ स्तर पर मनाएगी भाजपा भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस जिले के सभी बूथों पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उईके ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभी मंडल अध्यक्षों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना अखंड भारत के संकल्प और जनसेवा के लिए प्रेरणास्रोत है। शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का भव्य स्वागत निकली विशाल रैली द्वारिका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के छिंदवाड़ा आगमन पर जिला गौली युवा संगठन एवं समिति द्वारा पोला ग्राउंड में भव्य स्वागत किया गया। आतिशबाजी पुष्प वर्षा और जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने महाराजश्री का अभिनंदन किया। इसके बाद पोला ग्राउंड से जुन्नारदेव विशाला स्थित कार्यक्रम स्थल तक विशाल रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल हुए