Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Jun-2026

TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी शारिका बीबी (37) को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है। उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले के जुलपिया इलाके से पकड़ा गया है। उनके अलावा 26 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। शारिका पर 17 जून को फालता पुलिस स्टेशन पर समर्थकों के साथ हमला करने और पति को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए साजिश का आरोप है। भीड़ ने थाने पर पत्थरबाजी भी की थी। जहांगीर खान बंगाल विधानसभा चुनाव में फालता सीट से TMC उम्मीदवार थे। उन्हें 8 जून को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। उन पर अवैध वसूली और महिलाओं को गैंगरेप की धमकी देने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उनके दो वीडियो सामने आए जिसमें फालता पुलिस उन्हें पूरे शहर में परेड कराती दिखी। दोनों वीडियो में जहांगीर हाफ पैंट में दिखे। वे कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगते दिखे। NEET री-एग्जाम के लिए आज NTA की देशभर में मॉकड्रिल NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल कर रहा है। एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस जिला प्रशासन और सेंटरीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है। 21 जून को होने वाली एग्जाम में 22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए भारत के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। NTA के मुताबिक एग्जाम कंडक्ट कराने में 2 लाख से अधिक कर्मी 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6669 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। NTA के अनुसार एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। PwD और PwBD श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी। मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून तक इसके छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र तेलंगाना ओडिशा झारखंड बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। मानसून 23 जून को तेलंगाना से आगे बढ़ेगा इससे मध्य भारत में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है जिससे मानसून के बादल उत्तर भारत की तरफ आ सकते हैं। मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। 11 दिन हो गए हैं यह आगे नहीं बढ़ रहा है। बिहार के वैशाली में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से तीन मौतें वैशाली जिले में हुईं जबकि नवादा और जमुई जिले में एक-एक व्यक्ति की जान गई। झारखंड में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 8 लोगों की जान गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो साल का बच्चा भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 3 मौतें हजारीबाग में हुईं। राजस्थान के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शुक्रवार को बिजली गिरने से काका-भतीजे की मौत हो गई। वहीं यूपी और राजस्थान समेत 8 राज्यों में प्री-मानसून के बावजूद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। ईरान बोला- समझौता टूटा तो अमेरिका जिम्मेदार ईरान ने कहा है कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जंग खत्म कराने की जिम्मेदारी अमेरिका की है। अगर समझौते का उल्लंघन होता है तो इसके लिए वॉशिंगटन को जिम्मेदार माना जाएगा। सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक यह बयान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बातचीत में दिया। इधर इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम लागू होने की खबरों के कुछ घंटे बाद हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने कहा कि संगठन इजराइली कब्जे को कभी स्वीकार नहीं करेगा। बेरूत में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह कब्जे वाली जमीन को मुक्त कराने के अपने लक्ष्य पर कायम है। संगठन लेबनान के संविधान के दायरे में काम करता है और विदेशी दबदबे को खारिज करता है। कासिम ने कहा अगर दुश्मन हमारे खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल करता है तो हम भी हथियारों से जवाब देंगे। ईरान जंग में दुनिया से 115 करोड़ बैरल तेल गायब ईरान-अमेरिका समझौते के बाद इस हफ्ते होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल गया है। हालांकि दुनिया अभी भी तेल संकट से पूरी तरह बाहर नहीं निकली है। एनालिटिक्स फर्म केपलर की रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध के करीब चार महीनों में वैश्विक बाजार से 115 करोड़ बैरल तेल की सप्लाई गायब हो चुकी है। इसका असर आने वाले महीनों तक बना रह सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध के दौरान मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई लगभग बंद रही। इस वजह से दुनिया के स्ट्रेटजिक और कॉमर्शियल ऑयल रिजर्व तेजी से घटे हैं। पिछले कुछ महीनों में 19 करोड़ बैरल तेल स्टॉक से निकल चुका है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के स्ट्रेटजिक रिजर्व 1990 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं अमेरिका का इमरजेंसी रिजर्व 43 साल के निचले स्तर पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को वर्साय में G7 बैठक के दौरान कहा कि अगर जंग खत्म नहीं करते तो हमारे रिजर्व करीब चार हफ्तों में खत्म हो जाते।