Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
18-Jun-2026

सेंसेक्स में 50 अंक की गिरावट शेयर बाजार में आज 18 जून को हल्की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 50 अंक फिसलकर 77100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी भी 20 अंक की कमजोरी के साथ 24050 पर पहुंच गया। बाजार में आईटी और मीडिया सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू होने जा रहा है। इसके बाद ब्रिटेन की कारें व्हिस्की कपड़े और फुटवियर भारतीय बाजार में पहले की तुलना में सस्ते मिल सकेंगे। समझौते के तहत भारत के 99 प्रतिशत उत्पादों को ब्रिटेन में जीरो टैरिफ का लाभ मिलेगा जबकि ब्रिटेन के अधिकांश उत्पाद कम शुल्क पर भारत आ सकेंगे। सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट कीमती धातुओं के बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी की कीमत 1491 रुपए घटकर 2 लाख 47 हजार 688 रुपए रह गई है। वहीं 24 कैरेट सोना 515 रुपए सस्ता होकर 1 लाख 50 हजार 148 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। रिकॉर्ड 1.65 लाख करोड़पति देश छोड़ेंगे हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के अनुसार इस साल दुनिया भर में रिकॉर्ड 1 लाख 65 हजार करोड़पति अपने देश छोड़कर दूसरे देशों में बसने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यूएई और सिंगापुर सबसे पसंदीदा वेल्थ हब बनकर उभरे हैं। अमीर निवेशक अब केवल टैक्स लाभ ही नहीं बल्कि सुरक्षा स्थिरता और बेहतर निवेश अवसरों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। भारत के तेल भंडार पर चिंता ऊर्जा क्षेत्र की संस्था सीईईडब्ल्यू की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के रणनीतिक तेल भंडार देश की कुल जरूरत का केवल 9 से 10 दिनों तक ही सहारा दे सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार तेल आयात पर अत्यधिक निर्भरता के बावजूद भारत का भंडारण जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की तुलना में काफी कम है जहां 200 दिनों से अधिक की जरूरत के बराबर भंडार उपलब्ध हैं।