Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
17-Jun-2026

शहीद की पत्नी ने आईटीआई के बाबू पर लगाए प्रताड़ना के आरोप गांवों और शहरों में हर पात्र हितग्राही को सीधे मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ: बंटी विवेक साहू पूर्व सैनिक पहुँचा काँग्रेस कार्यालय सोशल मीडिया पोस्ट पर जताई आपत्ति महाराणा प्रताप जयंती पर हुए विविध आयोजन समाजजनों ने किया नमन बारिश से पहले तामिया में पर्यटन सुरक्षा का प्लान समिति सदस्यों को मिला प्रशिक्षण देश के लिए बलिदान देने वाले एक शहीद जवान की पत्नी ने शासकीय आईटीआई में पदस्थ एक क्लर्क पर मानसिक प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। शहीद स्वर्गीय कबीरदास उइके की धर्मपत्नी ममता उइके ने अपने साथ हो रहे कथित उत्पीड़न को लेकर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू से मुलाकात कर न्याय की मांग की। उन्होंने शासकीय आईटीआई में पदस्थ बीपी झारिया द्वारा मानसिक प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।ममता उइके का कहना है कि पति की शहादत के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई थी लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियों और असम्मानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। मामले में संस्थान स्तर पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का भी आरोप लगाया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद विवेक बंटी साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रकरण की जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कलेक्टर से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। सरकार ने खाद लेने के लिए नियम और कानून सिर्फ किसानों के लिए बनाए: नकुलनाथ जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को खाद प्राप्त करने के लिए जटिल नियमों और प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ रहा है जबकि दूसरी ओर खाद की कालाबाजारी और गोदामों से खाद गायब होने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं।नकुलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिले के किसान पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलने से परेशान हैं। किसानों को उचित मूल्य की दुकानों पर खाद नहीं मिल रही जिससे उन्हें खुले बाजार का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने खाद के दामों में वृद्धि का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार को बिछुआ क्षेत्र के ग्राम ने राघादेवी साहनवाड़ी पनियारी और बड़ोसा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। सांसद ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी मंदिर में पूजा-अर्चना की और पौधारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दि पूर्व सैनिक आशीष कुमार ठाकरे ने भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ राजीव भवन पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके संबंध में की जा रही टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए इसे उनकी छवि धूमिल करने वाला बताया। पूर्व सैनिक ठाकरे ने जारी पत्र में कहा कि उन्होंने भारतीय सेना में 17 वर्षों तक सेवा दी है और देश के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में दायित्व निभाए हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर उन्हें असामाजिक तत्व एवं गुंडा कहकर संबोधित किया जा रहा है जिससे उनकी प्रतिष्ठा और परिवार की भावनाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने संबंधित पक्ष से तथ्यात्मक जानकारी के आधार पर ही सार्वजनिक आरोप लगाने की अपील की है। साथ ही अपने विरुद्ध दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग भी उठाई है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप चौक में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों युवाओं एवं महिलाओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा और उनके प्रिय अश्व चेतक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य त्याग स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। युवाओं से राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान भी किया गया। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तामिया में वर्षाकाल के दौरान सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन समिति सदस्यों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सुरक्षित पर्यटन स्वच्छता कचरा प्रबंधन और स्थानीय रोजगार सृजन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यशाला में समिति सदस्यों को भू-स्खलन फिसलन नदियों में उफान और घने कोहरे जैसी संभावित प्राकृतिक चुनौतियों से पर्यटकों को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। साथ ही पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने के लिए जागरूक किया गया। नालों और जंगलों में छिपा रखा था महुआ लाहन आबकारी ने किया नष्ट पांढुर्णा जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। आबकारी वृत्त पांढुर्णा की टीम ने ग्राम चिरकुटाघोंदी घोघरी साहनी और हिवरा में संचालित अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान जंगल और नालों के समीप छिपाकर रखे गए पन्नियों व ड्रमों से लगभग 1000 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया जिसका उपयोग हाथ भट्टी शराब बनाने में किया जाता था। विभाग ने लाहन के नमूने लेने के बाद शेष सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया। मतदाता सूची संशोधन को गम्भीरता से लें पदाधिकारी व कार्यकर्तागण: ओकटे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने नवेगांव एवं जुन्नारदेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची संशोधन कार्य को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 25 जून कर दी गई है जिससे नाम जोड़ने और हटाने के लिए अतिरिक्त समय मिला है।ओकटे ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने तथा अनावश्यक नाम हटाने की प्रक्रिया में कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।. धान की सीधी बिजाई का सफल प्रयोग किसानों को मिला आधुनिक खेती का प्रशिक्षण जिले में जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने के तहत प्रगतिशील किसान संतोष घाघरे के खेत पर धान की सीधी बिजाई (DSR) पद्धति से सफल बोनी कराई गई। इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञ दीपेंद्र सिंह ने किसानों को खेत पर ही व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। वैज्ञानिकों ने बताया कि DSR तकनीक से समय श्रम और लागत में कमी आती है। इस पद्धति में नर्सरी तैयार करने और रोपाई की आवश्यकता नहीं होती जिससे फसल 7 से 10 दिन पहले तैयार हो सकती है। साथ ही मजदूरों पर निर्भरता भी घटती है।