Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
17-Jun-2026

5 करोड़ की 38 गाड़ियाँ ज़ब्त ट्रेवल्स एजेंसी के नाम पर महाठगी! भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी। ट्रेवल्स के नाम पर गाड़ियाँ हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश 6 गिरफ्तार 5 करोड़ के वाहन ज़ब्त! ​भोपाल। राजधानी के अरेरा हिल्स और बागसेवनिया थाना क्षेत्र में ट्रेवल्स एजेंसी की आड़ में चल रहे एक बड़े धोखाधड़ी रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 5 करोड़ रुपये मूल्य के 38 वाहन जिसमें 36 चार पहिया और 2 दो पहिया वाहन ज़ब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ​अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार मुख्य आरोपी शैलेंद्र जोशी जो कि मुख्य रूप से सीहोर के हैं अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों से 11 महीने के एग्रीमेंट पर गाड़ियाँ किराए पर लेता था। शुरुआत में एक-दो महीने का किराया देकर भरोसा जीता जाता था और फिर गुपचुप तरीके से गाड़ियाँ प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बेच दी जाती थीं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछाकर इस अंतरराज्यीय गिरोह को दबोच लिया।