Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
16-Jun-2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा नेताओं की समीक्षा बैठक| EMS TV भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज संगठनात्मक गतिविधियों और प्रशिक्षण अभियानों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। ​बैठक के दौरान हाल ही में संपन्न हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों संगठन विस्तार और आगामी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जिला व संभागीय प्रभारियों से फीडबैक लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण और समीक्षा एक सतत प्रक्रिया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी पर निशाना साधते हुए उन्हें आत्ममंथन करने की सलाह दी। #BJP #BJPMP #DrMohanYadav #HemantKhandelwal #AjayJamwal #MadhyaPradesh #MPPolitics #PoliticalUpdate #BreakingNews #EMSNews