दीपके बोले-जयपुर में RSS के लोगों ने हमला किया कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जयपुर में उन पर हुए हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के लोगों का हाथ था। अभी दीपके नागपुर में है। यहां 4 बजे संविधान चौक पर पार्टी का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा- ‘जब भी कोई सरकार या उसकी विचारधारा के खिलाफ बोलता है तो ऐसा ही होता है। इसमें कुछ नया नहीं है।’ कल यानी 15 जून को कॉकरोच जनता पार्टी ने जयपुर में प्रदर्शन किया था। इस दौरान भीड़ में शामिल युवकों ने दीपके को थप्पड़ मारे थे। वहीं CJP के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। 16 जून को पार्टी के इंस्टाग्राम पर 2.25 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 6 जून को दिल्ली में CJP के पहले प्रदर्शन से पहले इंस्टाग्राम पर 2.21 करोड़ फॉलोअर्स थे। अगले दिन 7 जून को 24 घंटे के भीतर 2.27 करोड़ फॉलोअर्स हो गए थे। कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक CBSE परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है। इसके लिए देशभर में प्रदर्शन कर रही है। राजस्थान के चूरू में रेत का बवंडर देश के 9 राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है। राजस्थान के चूरू झुंझुनू और सीकर में सोमवार दोपहर रेत का बवंडर उठा। चुरू में कुछ देर के लिए दिन में अंधेरे छा गया। कोटपूतली-बहरोड़ में बवंडर के बाद तेज बारिश हुई। यूपी के बदायूं में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। आंधी में एक बड़ा पेड़ चलते ऑटो पर गिर गया। आटो में युवती की मौत हो गई जबकि ड्राइवर घायल हो गया। दिल्ली के कई इलाकों में भी आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान 92kmph की रफ्तार से हवा चली। खराब मौसम के कारण दिल्ली से 4 फ्लाइट्स को जयपुर डाइवर्ट करना पड़ा। मानसून बिहार झारखंड और ओडिशा में आगे बढ़ चुका है। हालांकि दक्षिण भारत से आगे बढ़ने के बाद महाराष्ट्र तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के आसपास रुका है। नॉर्थ-ईस्ट में यह उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर पहुंच चुका है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 12 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। G7 समिट में शामिल होने ट्रम्प-मेलोनी फ्रांस पहुंचे फ्रांस के एवियन शहर में आज से 52वीं G7 समिट शुरू हो रही है। जो 17 जून तक चलेगी। सोमवार को अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी यूके पीएम स्टीमर यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन एवियन पहुंचे। पीएम मोदी आज स्लोवाकिया से यहां पहुंचेंगे। फ्रांस पहुंचने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय बैठक की। मैक्रों ने अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह विश्व शांति के लिए बड़ा कदम है। इससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर निगरानी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समिट के दौरान मोदी G7 नेताओं सहयोगी देशों के प्रतिनिधियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनकी राष्ट्रपति ट्रम्प से भी मुलाकात होने की संभावना है। G7 के सदस्य देशों फ्रांस अमेरिका कनाडा जर्मनी इटली जापान और यूनाइटेड किंगडम के नेता ईरान और यूक्रेन पर भी चर्चा कर सकते हैं। पीएम मोदी 13 जून से फ्रांस-स्लोवाकिया के 6 दिन के दौरे पर हैं। 18 जून को वे पेरिस होते हुए भारत लौट आएंगे। अमेरिका-ईरान में पीस डील पर डिजिटल साइन हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका-ईरान समझौता पूरा हो चुका है और इस पर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में औपचारिक हस्ताक्षर होंगे। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी डेलिगेशन की अगुआई उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ट्रम्प जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ डिजिटल रूप से समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। हालांकि समझौते का पूरा मसौदा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। ट्रम्प ने कहा कि दस्तावेज शुक्रवार के बाद जारी किया जाएगा। अमेरिका के कैलिफोर्निया में B-52 बॉम्बर क्रैश अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर सोमवार सुबह B-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक विमान में सवार सभी 8 लोगों के मारे गए हैं। अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक विमान नियमित परीक्षण उड़ान पर था। सुबह करीब 11.20 बजे टेकऑफ के तुरंत बाद विमान नीचे गिरा और उसमें आग लग गई। मृतकों में वायुसेना के जवान और विमान परीक्षण से जुड़े विशेषज्ञ शामिल थे। फिलहाल दुर्घटना की वजह साफ नहीं है। अनुमान है कि विमान का कंट्रोल सिस्टम इंजन या टेस्टिंग किए जा रहे किसी उपकरण में खराबी आई होगी। अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि क्या विमान में हथियार मौजूद थे। हादसे के बाद एयरफील्ड को बंद कर दिया गया है और आने वाले विमानों को दूसरे एयरबेस की ओर भेजा जा रहा है।