Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Jun-2026

CM डॉ मोहन यादव ने कलेक्टरों को लताड़ा बोले ऑब्जर्व कर रहा हूं..कौन बोलते हैं कौन-कौन चुप रहते हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बुलाई गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) बैठक में कहा कि मैं ऑब्जर्व कर रहा हूं कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में होने वाली बैठकों में कौन-कौन से कलेक्टर बोलते हैं और कौन शांत रहते हैं। मैंने देखा है कि अधिकांश कलेक्टर शांत ही रहते हैं।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जुलाई में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस होगी जिसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी। इस फिजिकल कॉन्फ्रेंस में जिलों की रैंकिंग और अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। लाड़ली बहनों के खाते में कल राशि ट्रांसफर करेंगे CM मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को सागर जिले के केसली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हितग्राहियों से संवाद भी कर सकते हैं और सरकार की महिला कल्याण योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। लाड़ली बहना योजना राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इंदौर से दुनिया को मिला कृषि का नया रोडमैप भारत की अध्यक्षता में इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों की कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक का समापन शुक्रवार को सर्वसम्मति से पारित ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’ के साथ हुआ। इस घोषणा-पत्र ने खाद्य सुरक्षा किसान कल्याण जलवायु अनुकूल खेती कृषि व्यापार और डिजिटल कृषि के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग की नई दिशा तय की है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे कृषि क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और टिकाऊ विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के पोस्टर-बैनर विवाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के रविवार को प्रस्तावित इंदौर दौरे से पहले शहर में लगाए गए स्वागत होर्डिंग्स को लेकर एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एमजी रोड और रीगल क्षेत्र में सरकारी बिजली पोल ट्रैफिक पॉइंट और सार्वजनिक संकेतक बोर्डों पर लगाए गए बैनर-पोस्टरों को लेकर विपक्ष ने नगर निगम और सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष का आरोप है कि एक ओर इंदौर स्वच्छता में देश का नंबर-1 शहर है और दूसरी ओर शहर में अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण आयोजन चल रहे हैं। ऐसे में इस तरह से शहर को बैनर पोस्टर से पाट देना शहर की सुंदरता खराब करने जैसा है। देवकीनंदन ठाकुर बोले- हिंदू बनो सिर्फ दिखो मत भोपाल के रुद्राक्ष किंग्सटन परिसर में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। पहले दिन कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने श्रीमद्भागवत कथा सनातन परंपराओं में तिलक के महत्व को रेखांकित किया।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य धर्मों में पूजा-पद्धति और धार्मिक प्रतीकों का पालन किया जाता है उसी तरह सनातन धर्म में तिलक केवल एक चिह्न नहीं बल्कि आस्था अनुशासन और पहचान का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म को केवल बाहरी प्रदर्शन तक सीमित न रखकर उसके मूल संस्कारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।तिलक की महत्ता समझाते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जिस तरह मुस्लिम समाज में नमाज के दौरान धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाता है उसी प्रकार सनातन धर्म में भी तिलक का अपना महत्व है। भोपाल में 2 बड़ी कार्रवाई...89 मकान-दुकानें हटाए भोपाल में जिला प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमण हटाने की 2 बड़ी कार्रवाई की। जहां से अवैध रूप से बने कुल 89 मकान और दुकानें बुलडोजर की मदद से हटा दिए गए। कुल 7.5 एकड़ जमीन की कीमत 8 करोड़ रुपए से ज्यादा है। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की मौजूदगी में छावनी पठार में कार्रवाई की गई। यहां नेशनल हाईवे की जमीन पर सालों से कब्जा था। जिस पर 54 मकान और दुकानें बना दी गई थी। धार में दो बच्चियों का अपहरण जंगल ले जाकर दुष्कर्म धार जिले के कुक्षी में दो नाबालिग बच्चियों के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बच्चियों को बाइक पर बैठाकर जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। भोपाल में आंधी-बारिश इटारसी में एंबुलेंस पर गिरा पेड़ दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश में शनिवार शाम भोपाल नरसिंहपुर सीहोर और इटारसी में जमकर बारिश हो रही है। वहीं इटारसी में न्यू यार्ड रेलवे अस्पताल में खड़ी एक एंबुलेंस पर पेड़ गिर गया। प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच एंटर हो सकता है।