Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Jun-2026

छत्तीसगढ़ के पांच नए मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मान्यता नहीं मिलने को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार ने अपील की है और उन्हें उम्मीद है कि इसी सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर मुद्दे को राजनीतिक रूप देने का आरोप लगाया।वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मान्यता न मिलने को सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाला बताया और इसे प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति कहा।वही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ने दावा किया कि कॉलेजों के लिए 109 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं 220 बिस्तरों वाले अस्पताल तैयार हैं और फैकल्टी की नियुक्ति भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने NMC की अधिकांश शर्तें पूरी कर ली हैं और जल्द मान्यता मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा लिखे गए पत्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का उल्लेख किए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।इस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उस समय पीएम आवास योजना के तहत काम अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा था और वे स्वयं विभागीय मंत्री थे। उन्होंने कहा कि जब उन्हें लगा कि काम ठीक से आगे नहीं बढ़ रहा है तो उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की और जिम्मेदारी से पीछे हटने का निर्णय लिया जिसे स्वीकार कर लिया गया था।सिंहदेव ने कहा कि अब भाजपा के मंत्री उन्हें याद कर रहे हैं लेकिन उस समय की परिस्थितियों को समझना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके लंबे कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत कई क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है और राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है जिससे क्षेत्र में स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है। वक्फ बोर्ड के नए आदेश को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। इस पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि किसी नियम को सभी धार्मिक त्योहारों पर समान रूप से लागू किया जाए तो कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। सिंहदेव ने दीपावली और अन्य त्योहारों का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह के फैसलों पर व्यापक रूप से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि कई बार लोग स्वागत में पटाखे भी जलाते हैं इसलिए हर पहलू को ध्यान में रखकर निर्णय होना चाहिए। छत्तीसगढ़ में शराब से बढ़े राजस्व को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि दुकानों की संख्या में आंशिक वृद्धि और अन्य स्रोतों से राजस्व बढ़ने के कारण सरकार की योजनाओं को वित्तीय मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि इसी राजस्व से धान खरीदी महतारी वंदन योजना बोनस भुगतान और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाएं संचालित हो रही हैं।वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस दावे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि शराब राजस्व को सामाजिक योजनाओं से जोड़ना गलत दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि शराब एक सामाजिक बुराई है जिसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं पर पड़ता है इसलिए इसे विकास या कल्याणकारी योजनाओं का आधार नहीं माना जा सकता।