मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर उठाए सवाल राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन जनकल्याण शिविर हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ खाद-बीज वितरण व्यवस्था का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया। शुक्रवार को कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जीतू बर्वे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जीतू बर्वे ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का निष्पक्ष रूप से कार्य करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस संगठन मंत्री शफकत खान ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के पीछे प्रशासनिक दबाव काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशासन पर सरकार का प्रभाव साफ नजर आ रहा है जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए चिंताजनक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा जनकल्याण शिविर लोक कल्याण मेला एवं पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। 12 जून को नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में नागरिकों को एक ही स्थान पर आवेदन पंजीयन एवं विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार ने सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने खाद-बीज की उपलब्धता वितरण व्यवस्था एवं अन्य कृषि संबंधी समस्याओं से जिला पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया। सम्राट सिंह सरसवार ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा खाद-बीज का वितरण पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता होना चाहिए। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा के अंतर्गत कार्यरत आशा पर्यवेक्षकों का लंबे समय से लंबित भुगतान अब एक बड़ा प्रशासनिक मुद्दा बन गया है। महीनों से मानदेय एवं अन्य देय राशियां प्राप्त नहीं होने से नाराज आशा पर्यवेक्षकों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार 12 जून 2026 को खंड चिकित्सा अधिकारी की अनुपस्थिति में पर्यवेक्षकों ने बीसीएम श्रीमती सपना धुर्वे एवं बीपीएम भुवनेश्वर बोपचे को एक सामूहिक आवेदन सौंपकर अपनी गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। आशा पर्यवेक्षकों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा उनसे फील्ड कार्य विभागीय गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं का दायित्व तो नियमित रूप से लिया जा रहा है लेकिन भुगतान के समय टालमटोल की जा रही है जिससे उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जटाशंकर त्रिवेदी पीजी कॉलेज में दलाली और अवैध वसूली के गंभीर आरोपों को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।संगठन के जिला संयोजक आदित्य अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कॉलेज में शिक्षा के दलाल सक्रिय हैं जो छात्रों से पास कराने नया एडमिशन दिलाने और टीसी जैसे जरूरी दस्तावेज जारी कराने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। विरोध के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।