Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
12-Jun-2026

RSS प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव फिरोजाबाद में संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर गुरुवार शाम को पथराव हुआ। पत्थर सीधे उसी बोगी पर लगा जिसमें वह बैठे थे। इससे खिड़की का शीशा टूट गया। भागवत कानपुर से शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रहे थे। भागवत एग्जीक्यूटिव क्लास के E-1 कोच में थे। ट्रेन जब मक्खनपुर-फिरोजाबाद के बीच से गुजर रही थी तभी अचानक बोगी को निशाना बनाकर पत्थर फेंका गया। गनीमत रही कि इस पथराव में संघ प्रमुख सुरक्षित रहे। सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन को बीच रास्ते में कहीं भी नहीं रोका गया। घटना की सूचना मिलते ही टूंडला जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मुस्तैद हो गए। शाम 7:34 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस टूंडला जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी सुरक्षा घेरा बेहद सख्त कर दिया गया। टूंडला जंक्शन पर सुरक्षा जांच करने के बाद ट्रेन को शाम 7:41 बजे दिल्ली रवाना कर दिया गया। वहीं आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने मक्खनपुर-फिरोजाबाद रेल खंड के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। दिल्ली के तुगलकाबाद में बिल्डिंग में आग 3 मौतें दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक युवक और दो महिलाएं हैं। 6 लोगों को बचाया गया है सभी अस्पताल में भर्ती हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी थी। धीरे-धीरे आग पांच मंजिला बिल्डिंग में फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने छत का ताला काटकर लोगों को बचाया। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार गुरुवार देर रात 2:35 बजे से 2:37 बजे के बीच इमरजेंसी कॉल मिलीं। आग तारा अपार्टमेंट के पास गली नंबर 1 में स्थित एक इमारत में लगी थी। इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की खबर मिलने के बाद फायर फाइटर्स ने रेस्क्यू शुरू किया। 3:45 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। ममता की हार के 14 दिन बाद ही TMC टूटी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस यानी TMC में फूट ममता की हार के 14 दिन बाद ही शुरू हो गई थी। बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 4 मई को आया था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक 18 मई को 19 सांसदों ने बगावत करते हुए लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा था। बागी सांसदों ने अलग गुट बनाने की मांग की है। स्पीकर को भेजी गई चिट्ठी में जिन 19 सांसदों ने साइन किए थे वह लेटर अब सामने आया है। इनमें यूसुफ पठान सायोनी घोष काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक कुल 20 सांसदों ने बगावत की है। एक नाम जो बचा है वो बड़ा नेता है। जल्द ही उनका नाम भी सामने आ जाएगा। TMC के लोकसभा में कुल 28 सांसद हैं। दावा किया जा रहा है कि 20 सांसद ममता से अलग हो गए हैं। ट्रम्प का दावा- ईरान के सुप्रीम लीडर को डील मंजूर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने नई डील पर मंजूरी दे दी है। व्हाइट हाउस में एक रिपोर्टर से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा ‘नई डील के मुताबिक ईरान ने मंजूर किया है कि वह कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखेगा और डील होते ही होर्मुज स्ट्रेट को भी खोल दिया जाएगा।’ हालांकि ईरान की सरकारी मीडिया IRNA के मुताबकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि समझौता साइन होने की खबरें सिर्फ अटकलें हैं और अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इससे पहले ट्रम्प ने ईरान पर शुक्रवार को भीषण बमबारी करने और उसके तेल निर्यात के मुख्य केंद्र खार्ग द्वीप पर कब्जा करने की धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले और बमबारी रद्द कर दी हैं। उन्होंने फैसला बदलने की वजह ईरानी नेतृत्व से बातचीत को सबसे ऊंचे स्तर पर पहुचंना बताया। हालांकि ट्रम्प ने यह भी साफ किया कि जब तक समझौता पूरी तरह तय नहीं हो जाता तब तक होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकेबंदी लागू रहेगी। उम्र रोकने की दवा का पहली बार इंसान पर परीक्षण मेडिकल साइंस के सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक ‘रिवर्स-एजिंग’ यानी बुढ़ापा रोकने की दवा का इंसानों पर पहला ट्रायल शुरू हो गया है। पहली बार उम्र के असर को उलटने वाला इंजेक्शन किसी इंसान को लगाया गया है। अमेरिका के बोस्टन स्थित बायोटेक स्टार्टअप ‘लाइफ बायोसाइंसेज’ ने बताया कि उनके पहले मरीज को सेल्यूलर रीप्रोग्रामिंग का इंजेक्शन दे दिया गया है। परीक्षण के तहत यह इंजेक्शन ग्लूकोमा (काला मोतिया) से पीड़ित मरीज की एक आंख की पुतली में लगाया गया है। इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य उम्र बढ़ने के कारण कमजोर हो चुकी कोशिकाओं को फिर से युवा और सक्रिय बनाना है। अगले 6 महीने तक वैज्ञानिक इसके असर और साइड इफेक्ट्स पर नजर रखेंगे।