Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
11-Jun-2026

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में फूटा छात्रो का गुस्सा। यूनिवर्सिटी की बदहाली और लापरवाही पर ABVP का उग्र प्रदर्शन! #BarkatullahUniversity #BUBhopal #ABVP #StudentProtest #BhopalNews #GirlsHostel #UniversityNews #StudentIssues #CampusNews #EducationNews #MPNews #MadhyaPradesh भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में गर्ल्स हॉस्टल की जर्जर हालत और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP ने मोर्चा खोल दिया है। छात्र नेता चरित देव तिवारी के नेतृत्व में छात्र और छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उग्र प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि करोड़ों के रेनोवेशन के बावजूद रूम्स की हालत जर्जर है मेस और वॉटर कूलर की व्यवस्थाएं ठप हैं। वहीं हॉस्टल वार्डन पर छात्राओं की समस्याओं की अनदेखी करने और मनमानी का आरोप लगाया गया है। ABVP ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा।