Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Jun-2026

TMC में टूट जारी 3 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट जारी है। गुरुवार को एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने इस्तीफा दे दिया है। पिछले चार दिनों में तीन राज्यसभा सांसद ममता को छोड़कर जा चुके हैं। एक दिन पहले सुष्मिता देव ने भी रिजाइन किया था। वहीं 8 जून को सुखेंदु रे भी पार्टी और सांसद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। अब तक TMC के लोकसभा में 28 में से 20 और राज्यसभा में 13 में से 3 सांसद यानी कुल 23 सांसद टूट चुके हैं। वहीं 3 जून को बंगाल के 80 में से 58 TMC विधायक अलग गुट बना चुके हैं। इन विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाने के लिए स्पीकर को पत्र दिया था। ऋतब्रत ने बुधवार को कहा कि हमारे पास 64 विधायक हैं। बाकी के 6 विधायक भी स्पीकर को चिट्ठी सौंपेंगे। उधर बुधवार को बगावत करने वाले लोकसभा सांसदों की लिस्ट सामने आई। केरलम में इस साल निपाह वायरस का पहला केस केरलम में इस साल निपाह का पहला केस सामने आया है। कोझिकोड का 43 साल का शख्स निपाह वायरस से संक्रमित मिला है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मरीज कोझिकोड के फरोक इलाके का कारोबारी है। हल्का बुखार आने पर पहले उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बाद में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उसकी हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है। स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा मरीज बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में आया था। अस्पताल के स्टाफ और उसके संपर्क में आए संभावित लोगों को क्वारंटीन रहने को कहा गया है। फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। 2018 के बाद से केरलम में 6वीं बार संक्रमण फैला है। आखिरी बार दो साल पहले 2024 में दो केस मिले थे। इनमें एक की जान चली गई थी। मानसून 7 दिनों से एक ही जगह रुका मानसून ने केरलम में 4 जून को दस्तक दी थी। इसके बाद 6 जून तक यह पांच राज्यों में आगे बढ़ा। अब पिछले 7 दिनों से यह तमिलनाडु के चेन्नई महाराष्ट्र के हरनाई और बंगाल के सिलीगुड़ी में रुका है। हालांकि अगले तीन दिनों में इसके तेजी से आगे बढ़ने का अनुमान है। जल्द ही मानसून महाराष्ट्र तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बाकी हिस्सों को पार कर लेगा। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है। राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार पंजाब दिल्ली पश्चिम बंगाल में बारिश हुई। बिहार में पटना बक्सर सुपौल समेत 5 जिलों में सुबह-सुबह आंधी के साथ बारिश हुई अंधेरा छाया। लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। अमेरिका का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हमला अमेरिका ने गुरुवार सुबह ईरान के कई ठिकानों पर नए हवाई हमले किए है। यह अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद लगातार दूसरे दिन बड़ा अटैक है। ईरानी मीडिया के मुताबिक केश्म द्वीप बंदर अब्बास मीनाब और सीरिक में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। कई इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान समझौते की बातचीत में देरी कर रहा है इसलिए अमेरिका दबाव बनाए रखेगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने 49 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और लड़ाकू विमानों से भी हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि किसी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सिर काटने की कोशिश के बाद आयरलैंड-ब्रिटेन में भड़के दंगे आयरलैंड के बेलफास्ट में एक आयरिश व्यक्ति का सिर काटने की कोशिश के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन बुधवार को बड़े एंटी-इमिग्रेशन दंगों में बदल गया। ​आयरलैंड और ब्रिटेन में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर हिंसा आगजनी और लूटपाट की घटना सामने आई। बेलफास्ट और उसके आसपास के इलाकों में नकाबपोश भीड़ ने घरों दुकानों बसों और कारों को निशाना बनाया। बेलफास्ट के न्यूटाउनार्ड्स रोड पर कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया शैंकिल में दो दुकानें लूट ली गईं और एक अफ्रीकी प्रवासी की दुकान को आग के हवाले कर दिया गया। लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर व स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भी प्रवासी विरोधी प्रदर्शन के दौरान जमकर हिंसा हुई।