Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Jun-2026

I.N.D.I.A की बैठक से पहले कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगे इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले दिल्ली की अकबर रोड पर कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें राहुल गांधी की तस्वीर और कांग्रेस के खिलाफ बयान हैं। NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर वाले पोस्टर पर लिखा है- राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी की कमी है। शरद के अलावा AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब सीएम भगवंत मान TMC चीफ ममता बनर्जी आंध्र के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन की तस्वीर वाले पोस्टर लगें हैं और कांग्रेस के खिलाफ दिए बयान लिखे हैं। पोस्टर किसने लगाए इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मणिपुर के उखरुल में असम राइफल्स का विरोध बंकर तोड़ा मणिपुर के उखरुल जिले के शोक्वाओ और न्यू हेवन इलाके में रविवार सुबह सैकड़ों महिलाएं असम राइफल्स के जवानों और वाहनों के आगे दीवार बनकर खड़ी हो गईं। मशालें लाठियां लिए ये तंग्खुल नगा महिलाएं जवानों को आगे नहीं बढ़ने दे रही थीं। सैन्य अधिकारियों ने चेतावनी दी। इसके बावजूद वे डटी रहीं और ‘हमारी जमीन हमारा अधिकार’ नारे लगाती रहीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक जवानों ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की गैरमौजूदगी में कई राउंड हवाई फायर किए और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं से धक्का-मुक्की भी की गई। हालांकि सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जवानों ने यह दावा किया है कि विरोध कर रही महिलाओं ने उन पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। मानसून 12 राज्यों में पहुंचा देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक मानसून 12 राज्यों तक पहुंच गया। इसने पूरे केरलम कर्नाटक मणिपुर नगालैंड और मिजोरम को कवर कर लिया है। मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे। दिल्ली-NCR में सोमवार से मौसम में बदलाव आया है यहां दोबारा गर्मी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते हीटवेव जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप कई बिल्डिंग गिरीं फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद फिलीपींस इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। फिलीपींस पुलिस के मुताबिक भूकंप में अब तक कम से कम 3 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5 लोग घायल हैं। अधिकारियों का कहना है कि भूकंप से 37 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग ईरान और इजराइल के अप्रैल में हुए सीजफायर केक 2 महीने बाद दोबारा जंग शुरू हो गई। ईरान ने रविवार रात इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली हमलों के जवाब में की गई है। हमलों के बाद इजराइल के कई हिस्सों में सायरन बजे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इसके जवाब में कुछ घंटों बाद इजराइल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इजराइली सेना ने कहा कि उसने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक तेहरान तबरीज और इस्फहान में कई विस्फोट हुए। IRGC ने दावा किया कि इजराइल ने हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।