खबर जनपद उधम सिंह नगर की खटीमा से है जहां खटीमा के इस्लामनगर में दहेज और मेहर की रकम को लेकर शादी समारोह में बड़ा विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन के पिता को दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद आक्रोशित लड़की पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। हालात बिगड़ते देख कई बाराती जान बचाने के लिए मैरिज हॉल के बगल में स्थित मकान की छत से कूदकर भाग निकले। घटना से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाकड़ के नेतृत्व में आज कांग्रेस ने NEET पेपर लीक और निजी यूनिवर्सिटी समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सचिवालय घेराव किया। प्रदर्शन में पूर्व सीएम हरीश रावत हरक सिंह रावत प्रीतम सिंह और वैभव वालिया शामिल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि छात्र परीक्षा प्रणाली सुधारने और शिक्षक अनावश्यक TT थोपे जाने के खिलाफ आए थे। दोनों पर वाटर कैनन चलाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के करीब शिक्षकों से परीक्षा पास करने को कहना अपमानजनक है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह बोले NEET पेपर लीक से छात्रों में रोष है। केंद्र सरकार शिक्षा मंत्री को हटाए। दमन से आंदोलन नहीं कुचला जा सकता। सरोवर नगरी में भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का बिगुल आज से शुरू हो गय जिसकी शुरुआत लोकभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से की। इसी क्रम में नैनीताल जनपद के सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस अभियान की औपचारिक शुरुआत लोक भवन नैनीताल में हुई जहाँ ईआरओ द्वारा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को गणना फॉर्म उपलब्ध कराया गया इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता के घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए जाएंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता विवरणों का सत्यापन एवं अद्यतन कार्य किया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश में चल रही SIR की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और सही तरीके से होनी चाहिए ताकि केवल पात्र लोगों के नाम ही वोटर लिस्ट में शामिल हों। उन्होंने आगे यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में घुसपैठ करने वाले संदिग्ध परिस्थितियों में रहने वाले और जिन लोगों का प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं है उनके साथ-साथ जो लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं उनके नाम भी मतदाता सूची से हटाए जाएंगे जिससे इस पूरी प्रक्रिया का शुद्धिकरण हो सके और आने वाले समय में एक सही और सटीक आंकड़ा सामने निकल कर आए। विश्व पर्यावरण दिवसके मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा इस दिन जगह-जगह मंदिरों और घाटों की सफाई भी की गई।...साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान भी चलाया गया । उन्होंने कहा संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ईंधन संरक्षण एवं खाद्य तेल के उपयोग में कमी लाने के विषय पर एक विशेष राष्ट्रव्यापी जन- जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।