राज्यसभा चुनाव-कांग्रेस की मीनाक्षी और भाजपा के महेश भरेंगे पर्चा मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ मोहन यादव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत विधायक और कार्यकर्ता इकट्ठे होंगे। इसके बाद सभी लोग विधानसभा जाएंगे। यहां करीब 12:30 बजे नामांकन दाखिल किया जाएगा। बता दें भाजपा ने रविवार देर रात मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को तीसरी सीट के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं मीनाक्षी नटराजन का नामांकन दाखिल कराने के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पीसीसी चीफ जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कर्नाटक-तेलंगाना के पीसीसी चीफ भी विधानसभा जाएंगे। विधवा या परित्यक्ता कर्मचारी हो तो प्रमाण पत्र दिखाओ मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की तबादला नीति ने उसे चर्चाओं में ला दिया है। इस नीति में विधवा और परित्यक्ता महिला कर्मचारियों से इसका सबूत मांगा गया है। कहा गया है कि तबादला चाहने वाली ऐसी कर्मचारियों को अब एसडीएम या कोर्ट से प्रमाण पत्र लेकर यह साबित करना होगा कि वे वास्तव में विधवा या परित्यक्ता हैं।इन महिला कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ शपथ पत्र के अलावा एसडीएम या कोर्ट द्वारा जारी लिखित प्रमाण पत्र अपलोड भी करना होगा। इसी तरह अगर 18 साल से कम उम्र की संतान के लिए महिला या पुरुष कर्मचारी एकमात्र देखरेख करने वाला है तो उसे तबादला आवेदन के साथ शपथ पत्र या एसडीएम या कोर्ट का प्रमाण पत्र लगाना होगा। ये भी बता दें कि सिर्फ स्वास्थ्य विभाग ने ही अपनी तबादला नीति में ऐसी शर्त को शामिल किया है। हाल ही में जारी स्कूल शिक्षा विभाग की तबादला नीति में ऐसी किसी शर्त का जिक्र नहीं है। ऐसी महिला कर्मचारियों को सिर्फ उस ऑप्शन पर टिक करना है। उनसे कोई दस्तावेज नहीं मांगा गया है। इसी तरह दूसरे सरकारी विभागों में भी ऐसा नहीं किया गया। कोचिंग बीच में छोड़ने पर फीस वापस मध्य प्रदेश सरकार निजी कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए जल्द कोचिंग संस्थान विनियमन अधिनियम (कोचिंग इंस्टीट्यूट रेगुलेशन एक्ट) लागू करेगी। नए कानून में कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण के लिए कड़े प्रावधान हैं। हर संस्थान का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। कोई भी कोचिंग सेंटर छात्रों से मनमानी फीस नहीं वसूल सकेगा। उन्हें सुरक्षा और बेहतर मूलभूत सुविधाएं भी देनी होंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसे अगले विधानसभा सत्र में चर्चा और मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। ट्विशा केस- रस्सी एम्स नहीं भेजीSI की कार में रखा एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच कर रही सीबीआई मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है लेकिन इससे पहले हुई पुलिस जांच की प्रोसेस पर सवाल उठे हैं। सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की ओर से जबलपुर हाईकोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों में सामने आया है कि जांच से जुड़े अहम तथ्य पहले ही उनके पास पहुंच रहे थे। इसी के चलते वह समय रहते अग्रिम जमानत लेने में सफल हो गईं। शुरुआत में ही सास गिरिबाला और पति समर्थ को संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया जाना चाहिए था लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। 13 मई 2026 को सुबह करीब 9:42 बजे सब इंस्पेक्टर (SI) दिनेश शर्मा ने फंदे की रस्सी जब्त की थी फिर भी दस्तावेजों में रस्सी की पहचान करने वाले का स्पष्ट विवरण दर्ज नहीं है। ट्विशा के परिजन की ओर से भोपाल कोर्ट में एडवोकेट अंकुर पांडे पैरवी कर रहे हैं। उनका कहना है कि रस्सी को तत्काल एम्स अस्पताल भेजने के बजाय SI की कार में रख दिया गया। बाद में उसे जांच के लिए भेजा गया। मानसून आया नहीं फिर भी कोटे से 65% ज्यादा बारिश मध्य प्रदेश में भले ही मानसून की एंट्री नहीं हुई हो लेकिन इससे पहले ही जून महीने में कोटे की 65 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। पूरे प्रदेश में औसत आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा है जबकि इस महीने अब तक एवरेज 8.3 मिमी बारिश ही होती है। भोपाल आगर-मालवा शाजापुर में तो 2 इंच पानी गिर चुका है जबकि नीमच में ढाई इंच बारिश हुई है। इधर रविवार को मानसून ने महाराष्ट्र में आमद दे दी। ऐसे में अनुमान है कि एमपी में मानसून 15 से 18 जून के बीच दस्तक दे सकता है। प्रदेश में मानसून के आने की तारीख 15 जून है। पिछले साल एक दिन लेट 16 जून को मानसून की एंट्री हुई थी।