राजधानी रायपुर में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के व्यस्त कारोबारी क्षेत्र बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल कार्यालय में अचानक आग लग गई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त नशीली सिरप की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 249 नग कोडीन युक्त नशीली सिरप बरामद की है जिसकी कुल मात्रा लगभग 25 लीटर बताई जा रही है। जब्त सिरप और एक मोबाइल फोन सहित सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिल कुमार साहू निवासी दुर्ग बताया। वह घूम-घूमकर सब्जी बेचने का काम करता है। तलाशी के दौरान उसके बैग से बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप बरामद हुई। पुलिस ने सिरप और मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ में पेड़ों की कटाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर बड़ा प्रदर्शन करेगी। बैज ने आरोप लगाया कि सरकार ग्रेट निकोबार और सरगुजा संभाग के हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ों की कटाई को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि ओपन कोल माइंस के लिए अनुमति देकर 1742 हेक्टेयर भूमि पर पेड़ों की कटाई की जा रही है जिससे पर्यावरण और जैव विविधता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि यह निर्णय चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया में लगभग 7 लाख से अधिक पेड़ों की कटाई की जा रही है जिससे क्षेत्र का पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी और इसे जनता के बीच ले जाएगी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा उन्हें अपना सबसे बड़ा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानती है। मीडिया से चर्चा के दौरान बघेल ने कहा कि भाजपा को दिन-रात उनके ही सपने आते हैं और उन्हें लगातार टारगेट किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अच्छी बात है कि भाजपा उन्हें अपना प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मानती है। भूपेश बघेल के इस बयान पर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी को सपने में नहीं देख रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपने में देखने वाले तो वे लोग थे और भूपेश बघेल की जुबान फिसल गई होगी।