Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Jun-2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी भी बढ़ गई है। भाजपा इसे कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी बता रही है जबकि कांग्रेस नेतृत्व ने स्थिति को सामान्य बताया है।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पिछले तीन वर्षों से चर्चा चल रही है जो अब जनता के लिए बोरिंग हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में गुटबाजी समय-समय पर सामने आती रहती है।वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है और सभी निर्णय सामूहिक नेतृत्व के आधार पर लिए जाते हैं। प्रदेश में खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने खाद और बीज की कथित कमी के खिलाफ आंदोलन और सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर किसानों को अब भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हालात प्रभावित हैं और सरकार स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रही। महंत ने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है।वहीं कांग्रेस के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा किसानों की पार्टी है और राज्य में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है जबकि सरकार किसानों तक समय पर खाद पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गरियाबंद जिले के उदंती-सीता नदी अभ्यारण्य क्षेत्र में बसे 5 ग्राम पंचायतों के 48 मजरे-टोलों में बिजली नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने अब अपनी मांग को लेकर प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखने का निर्णय लिया है।10 जून को अड़गड़ी गांव में बड़ी संख्या में बिजली से वंचित परिवार एकत्र होकर यह पत्र लिखेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 79 साल बाद भी इस क्षेत्र में बिजली सुविधा नहीं पहुंच सकी है जिससे जीवन प्रभावित हो रहा है।जानकारी के अनुसार करीब 53 गांव अभी भी विद्युत विहीन हैं जहां लगभग 1400 परिवार और 32 हजार की आबादी बिजली से वंचित है। क्षेत्र में 278 किलोमीटर 11 केवी लाइन और 103 किलोमीटर एलटी लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार है लेकिन वन एवं पर्यावरण मंजूरी नहीं मिलने से फाइल लंबित है।ग्रामीणों ने बताया कि सोलर योजनाएं भी रखरखाव के अभाव में बंद पड़ी हैं जिससे शिक्षा स्वास्थ्य और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सियासत तेज हो गई है।कांग्रेस लगातार दवाइयों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रही है जिस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है।मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में दवाइयों की जांच नहीं करती थी जबकि उनकी सरकार में हर स्तर पर सख्त जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले केवल सीमित मात्रा में जांच होती थी लेकिन अब सभी बैच और लॉट की शत-प्रतिशत जांच की जा रही है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार दवाइयों की गुणवत्ता की निगरानी कर रही है और खराब दवाइयों को वापस भेजा जा रहा है तथा संबंधित कंपनियों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा रहा है।