Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
06-Jun-2026

जबलपुर नाव हादसे को एक महीना बीत जाने के बाद भी सीहोर जिला प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। भैरूंदा जनपद की बाबरी घाट पंचायत में नर्मदा नदी पार कराने वाली नावों में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है जबकि लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय यात्रियों शौरभ यादव और रघुराम ने बताया कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और प्रशासन की मिलीभगत के कारण यात्रियों की जान खतरे में डाली जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और लापरवाह ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।