Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
06-Jun-2026

कांग्रेस में मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी के बाद अब अंतर्कलह तेज हो गई है। कल दिग्विजय सिंह के समर्थक नरेश ज्ञानचंदानी ने एक ट्वीट में कह दिया कि दिग्विजय सिंह को ही राज्यसभा उम्मीदवार के लिए रिपीट किया जाना चाहिए था क्योंकि उनकी विधायकों में पकड़ मजबूत है। इससे क्रॉस वोटिंग का खतरा अब कांग्रेस पर मंडराता नजर आ रहा है। इस पर तंज कसते हुए भाजपा प्रवक्ता योगेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की आपसी गुटबाजी एक बार फिर उजागर हो गई है। दिग्विजय सिंह के समर्थकों के बयानों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पूरी तरह अप्रासंगिक हो चुके हैं। ​योगेश गुप्ता ने साफ किया कि राज्यसभा चुनाव पूरी तरह नंबर्स का गेम है। अगर भाजपा अपना तीसरा उम्मीदवार उतारती है और कांग्रेस के विधायक राष्ट्रभाव से प्रेरित होकर उसे वोट देते हैं तो भाजपा ऐसे विधायकों का खुला स्वागत करेगी।