मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयुष विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। यह कार्यक्रम प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि आयुष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि आज जिन छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ और मेडल प्राप्त हुए हैं वे सभी इसके लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाओं के पात्र हैं।मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा और आयुष क्षेत्र में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और वे समाज एवं राज्य के विकास में योगदान दें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। समस्त छत्तीसगढ़वासियों को इस अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनें और अपनी माँ के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएँ।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि यह सतत प्रक्रिया है जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। राजधानी रायपुर में नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए यूजर चार्ज और राज्य सरकार के ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के विरोध में कांग्रेस ने देवपुरी स्थित गांधी चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया।प्रदर्शन का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन और रायपुर ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के बीच सफाई यूजर चार्ज में की गई बढ़ोतरी से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।नेताओं ने कहा कि प्रदेश में पहले से ही लोग महंगाई बिजली-पानी की समस्या और मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। ऐसे में सरकार केवल प्रचार और आयोजनों पर ध्यान दे रही है जबकि जमीनी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था बढ़ते अपराध अवैध प्लॉटिंग और शासकीय भूमि के कथित दुरुपयोग जैसे मुद्दों को भी उठाया। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि यूजर चार्ज वापस नहीं लिए गए और जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष देश के विकास सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत ने अधोसंरचना विकास आत्मनिर्भरता निर्यात वृद्धि और आर्थिक मजबूती सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान भारत उज्ज्वला योजना किसान सम्मान निधि और स्वच्छता अभियान जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर 5 जून से 21 जून तक देशभर में महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क हितग्राहियों से संवाद प्रदर्शनी और जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे। छत्तीसगढ़ में भी यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।