Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Jun-2026

कांग्रेस ने MP से मीनाक्षी को बनाया राज्यसभा कैंडिडेट भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें गुजरात से 4 मध्य प्रदेश और राजस्थान से 2-2 अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर से 1-1 जबकि ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार शामिल है। मध्य प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। उसी दिन रिजल्ट आने की बड़ी संभावना है। पांच विभागों के 38 हजार कर्मचारियों की सर्विस रिकार्ड जांचेंगे प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य इन विभागों में काम कर रहे अन्य अधिकारी कर्मचारी के रिटायरमेंट के पहले उनके संपूर्ण सेवाकाल के सर्विस रिकार्ड और वेतन निर्धारण की जांच की जाएगी। अगर किसी को नियम विरुद्ध फायदा पहुंचाया गया है तो ऐसे मामलों में कार्रवाई होगी। ऐसे कर्मचारी प्रदेश के लोक निर्माण विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जल संसाधन विभाग नर्मदा घाटी विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग में सर्वाधिक हैं जिनकी जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इन विभागों में लंबित वेतन निर्धारण वेतनमान स्वीकृति तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोक निर्माण लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी जल संसाधन नर्मदा घाटी विकास और स्कूल शिक्षा विभाग में वेतन निर्धारण से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। BJP में बूथ के भूत कहे जाते हैं रजनीश अग्रवाल राज्यसभा में मध्य प्रदेश कोटे की तीन सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होने हैं। बीजेपी ने अपने कब्जे वाली दो सीटों के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। रजनीश अग्रवाल को पार्टी में बूथ का भूत कहा जाता है। वे साल 2021 से मध्य प्रदेश भाजपा में बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश के 65 हजार बूथों का डिजिटाइजेशन किया गया। बूथों को A B C और D कैटेगराइज करने का काम भी उन्होंने कराया। इसके अलावा 30 मतदाताओं पर अर्द्धपन्ना प्रभारी नियुक्त करने की रणनीति से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी का वोट शेयर बढ़ाने की योजना बनाने में भी उनकी भूमिका रही है। सुधार परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं जेईई छात्रों की चिंता बढ़ी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की कक्षा 12वीं सुधार परीक्षा का परिणाम अभी तक घोषित नहीं होने से विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। खासकर जेईई मेन में सफल वे छात्र-छात्राएं परेशान हैं जो इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग में शामिल होने जा रहे हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि अंकों में सुधार के उद्देश्य से उन्होंने 7 मई से 26 मई तक आयोजित सुधार परीक्षा दी थी। जेईई मेन में सफल छात्र जोसा काउंसलिंग के लिए पात्र हैं लेकिन परिणाम जारी नहीं होने से उनकी प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। छात्रों का कहना है कि जोसा काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तारीख 13 जून है। यदि इससे पहले परिणाम घोषित नहीं हुआ तो कई विद्यार्थियों को बेहतर कॉलेज और पसंदीदा शाखा में प्रवेश का अवसर खोना पड़ सकता है। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल से जल्द परिणाम जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि परिणाम में देरी से विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और समय पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। भोपाल में आंधी-बारिश से 80 पेड़ गिरे ट्रैफिक जाम मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री भले ही न हुई हो लेकिन प्री मानसून जमकर बरस रहा है। झाबुआ में शुक्रवार सुबह जोरदार बारिश हुई। पीथमपुर में भी पानी गिरा। भोपाल में गुरुवार शाम करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ आंधी चली और बारिश हुई। करीब 80 पेड़ या उनकी टहनियां सड़कों पर गिर गईं। इससे ट्रैफिक जाम के हालात बने। ओले भी गिरे। देवास में बारिश की वजह से एक कार रपटे से बह गई। हादसा मसुरिया-भंडारिया रोड पर हुआ। कार सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को भोपाल-इंदौर समेत करीब 45 जिलों में मौसम बदला रहेगा। 60KM प्रतिघंटा तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। नीमच मंदसौर आगर-मालवा श्योपुर शिवपुरी अशोक नगर सागर और दमोह में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं रायसेन सीहोर राजगढ़ विदिशा धार अलीराजपुर बुरहानपुर बड़वानी खंडवा खरगोन झाबुआ उज्जैन शाजापुर देवास रतलाम नर्मदापुरम बैतूल हरदा ग्वालियर गुना दतिया मुरैना भिंड जबलपुर छिंदवाड़ा सिवनी नरसिंहपुर बालाघाट मंडला पांढुर्णा सतना पन्ना छतरपुर टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज आंधी तो कहीं बारिश वाला मौसम बना रहेगा।