Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
05-Jun-2026

दुनिया में मोदी जैसा कोई नहीं! पर्यावरण दिवस पर बोले मंत्री विजय शाह दिया एक पेड़ माँ के नाम का नारा #WorldEnvironmentDay #VijayShah #NarendraModi #EkPedMaaKeNaam #EnvironmentDay2026 #PlantationDrive #SaveEnvironment #GreenIndia #MadhyaPradesh ​भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने पौधरोपण कर बड़ा संदेश दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से दूसरों को जीवन और ऑक्सीजन देने वाले पेड़ों से बड़ा हमारा कोई साथी नहीं हो सकता। मंत्री शाह ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा ग्लोबल वॉर्मिंग से निपटने और जन-जागरूकता फैलाने में पीएम मोदी जैसा दुनिया में कोई दूसरा नेता नहीं है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़कर धरती को हरा-भरा बनाएं।