Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
04-Jun-2026

#Bhopal #NagarNigam #AtalBhavan #LiftAccident #LiftStuck #PowerCut #SafetyConcern #CivicNews #BhopalNews #MunicipalCorporation #SecurityLapse #MaintenanceIssueनगर निगम मुख्यालय अटल भवन में सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है। मामला बुधवार देर शाम का है। यहाँ सेकंड फ्लोर पर एक महिला करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। बिजली गुल होने के तुरंत बाद लिफ्ट बीच में ही अटक गई। ​हद तो तब हो गई जब लिफ्ट का ऑटो रेस्क्यू डिवाइस और बैकअप सिस्टम काम नहीं आया। लिफ्ट के भीतर अंधेरा होने से महिला घबरा गई और उसने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर वहां मौजूद कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मैन्युअल तरीके से दरवाजा खोलकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन इस घटना ने करोड़ो कि लागत से बने निगम मुख्यालय की मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।