दिल्ली आग हादसे में 21 की मौत 11 विदेशी दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह लगी आग ने 21 लोगों की जान ले ली। इस होटल को 6 कमरों की मंजूरी थी लेकिन 5 मंजिलों पर 25 से ज्यादा कमरे बना लिए। होटल के पास फायर NOC नहीं थी और आने-जाने का एक ही रास्ता था। मृतकों में 11 विदेशी और 10 भारतीय हैं। विदेशियों में 9 अफ्रीकी देशों और 2 तुर्कमेनिस्तान के नागरिक हैं। शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट होगा। पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। लवकेश और अन्य पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चला है। हादसे में जान गंवाने वाले गुरुग्राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक अग्रवाल ने आग के बीच एक रिश्तेदार को फोन पर कहा था- भाई शायद हम बच नहीं पाएंगे। मुजफ्फरपुर में हॉस्पिटल में आग 4 की मौत बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग झुलस गए। हादसा बुधवार रात करीब 3 बजे हुआ। आग शॉर्ट सर्किट से लगी। इसके बाद ICU में लगे एसी में ब्लास्ट हुआ। इसकी वजह से आग तेजी फैली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड अस्पताल पहुंची और आग पर काबू पाया। लोगों ने मौके से स्टाफ के गायब होने का आरोप लगाया। परिजन अपने मरीजों को स्ट्रैचर से बाहर ले जाते दिखे। ICU वार्ड 5वीं फ्लोर पर है जिसकी वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आई। दमकलकर्मियों ने ICU और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला। तीन मृतकों की पहचान हो गई है जिनमें गीता देवी 57 साल के उदय कुमार 30 साल के शशांक कुमार शामिल हैं। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। CM सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया है। मानसून शाम तक केरलम पहुंच सकता है भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दावा किया है कि मानसूनी हवाएं आज शाम 7 से 8 बजे के बीच केरलम में एंट्री कर सकती हैं। इसके लिए हालात अनुकूल होते जा रहे हैं। केरलम के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर अगले 7 दिन भारी बारिश हो सकती है। पहले अनुमान था कि मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा। लेकिन इस तय तारीख से 9 दिन लेट हो गया है। आमतौर पर यह 1 जून को केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है। इधर राजस्थान पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी हैं। क्यूम्युलोनिम्बस क्लाउड्स यहां 50 से 70kmph की रफ्तार से आंधी-बारिश करवा सकते हैं। क्यूम्युलोनिम्बस क्लाउड या CB क्लाउड (बादल) मौसम के पावरहाउस माने जाते हैं। तेज आंधी बिजली और गरज वाले तूफान इन्हीं बादलों के कारण बनते हैं। कुवैत पर ईरानी हमले से भड़के खाड़ी देश खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने बुधवार को कुवैत और बहरीन पर हुए हमलों को लेकर ईरान की कड़ी आलोचना की। संगठन ने इन हमलों को कायराना बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। GCC के महासचिव जासिम मोहम्मद अलबुदैवी ने कहा कि ईरान लगातार ऐसे कदम उठा रहा है जो खाड़ी देशों की सुरक्षा स्थिरता और संप्रभुता के लिए खतरा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान के हालिया हमले अंतरराष्ट्रीय कानून संयुक्त राष्ट्र के नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन हैं। ऐसे कदमों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सख्त रुख अपनाना चाहिए। खाड़ी सहयोग परिषद यानी GCC में कुवैत कतर सऊदी अरब बहरीन ओमान और UAE शामिल हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई का फैसला उन्होंने खुद लिया था। पाकिस्तान की लाहौर हाईकोर्ट ने 2020 के चर्चित मोटरवे गैंगरेप केस में दो दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी है। दोषियों ने फ्रेंच महिला पर्यटक को उसके तीन बच्चों के सामने कार से बाहर निकालकर गन पॉइंट पर गैंगरेप किया था। मार्च 2021 में एंटी टेररिज्म कोर्ट ने दोनों को गैंगरेप अपहरण लूट और आतंकवाद से जुड़े आरोपों में दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने लाहैर हाईकोर्ट में फैसले के खिलाफ अपील की। अब लाहौर हाईकोर्ट ने दोषी आबिद अली और शफकत अली की अपील खारिज कर दी है। यह घटना सितंबर 2020 में सियालकोट-लाहौर मोटरवे पर हुई थी। फ्रांसीसी मूल की महिला अपने तीन बच्चों के साथ सफर कर रही थी तभी उसकी कार का पेट्रोल खत्म हो गया। जांच के मुताबिक महिला कार के अंदर मदद का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने कार का शीशा तोड़ा महिला को बाहर घसीटा और बंदूक की नोक पर बच्चों के सामने गैंगरेप किया। आरोपियों ने नकदी गहने और बैंक कार्ड भी लूट लिए थे।