Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-Jun-2026

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार आज पश्चिम बंगाल सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज हो रहा है। आज लोकभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। राज्यपाल आरएन रवि लोक भवन में सुबह 11 बजे से मंत्रियों को पद की शपथ दिलाएंगे। इस विस्तार के साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या बढ़कर 41 हो जाएगी। इससे पहले 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ दिलीप घोष अग्निमित्रा पॉल निशीथ प्रमाणिक अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। अब तक काम कर रही छह-सदस्यों वाली कैबिनेट में ब्राह्मण OBC आदिवासी मतुआ और राजबंशी समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस कॉम्बिनेशन को जारी रखा जा सकता है। ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस आकाश लॉयटरिंग म्युनिशन और नेत्र जैसे भारतीय हथियारों के इस्तेमाल के बाद दुनिया में इनकी मांग तेजी से बढ़ी है। कई देशों ने इन्हें खरीदने में रुचि दिखाई है जबकि कुछ के साथ हजारों करोड़ रुपए के सौदे भी हो चुके हैं। इनकी कीमत 21000 करोड़ रुपए से अधिक है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38424 करोड़ रुपए पहुंच गया जो पिछले साल से 62% ज्यादा है। ब्रह्मोस के लिए फिलीपींस वियतनाम और दो अन्य देशों से करीब 12500 करोड़ रुपए के सौदे हो चुके हैं। इंडोनेशिया के साथ लगभग 3600 करोड़ रुपए की डील अंतिम मंजूरी के चरण में है। आकाश मिसाइल सिस्टम के लिए अर्मेनिया से 6100 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट पहले ही हो चुका है। देशभर में हीटवेव खत्म बारिश से तापमान गिरा देश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक देशभर में फिलहाल हीटवेव की स्थिति समाप्त हो गई है। कई राज्यों में बारिश और आंधी के चलते मौसम में बदलाव आया है। राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन धूल भरी आंधी चली जिससे तापमान में गिरावट आई। जैसलमेर में रेतीला तूफान आया। इससे विजिबिलिटी पर असर हुआ हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। राज्य के फलौदी में अधिकतम तापमान 42.6°C रहा। उत्तर प्रदेश के बलिया में 34.4mm और मुरादाबाद में 21.8mm बारिश हुई। लखनऊ में भी 2.4mm बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 36.3°C रहा जो सामान्य से 3.9°C कम है। न्यूनतम तापमान 24.7°C रहा। उत्तराखंड में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। चंपावत के श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे के वार्षिक जोड़ मेले के दौरान उफनती नदी में 50 से ज्यादा श्रद्धालु फंस गए जिन्हें बाद में रेस्क्यू किया गया। ईरानी राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया ईरान में राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई को अपना इस्तीफा भेजा है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक पजशकियान ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि देश की सत्ता पर अब पूरी तरह इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडरों का कंट्रोल हो गया है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि पजशकियान के मुताबिक फरवरी में अमेरिका और इजराइल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से उनकी सरकार को बड़े फैसलों में शामिल नहीं किया जा रहा है और वास्तविक नियंत्रण सैन्य नेतृत्व के हाथों में चला गया है। हालांकि ईरानी प्रेसिडेंट कार्यालय में संचार और सूचना प्रसार विभाग के डिप्टी चीफ सैयद मेहदी तबातबाई ने इस रिपोर्ट को खारिज किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रपति पजशकियान जनता की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि जैसे ईरानी जनता एकता और प्रतिरोध के रास्ते से पीछे नहीं हटेगी वैसे ही पेजेशकियन भी लोगों की सेवा जारी रखेंगे। नेपाली पीएम बोले- हमने भी भारतीय जमीन पर कब्जा किया नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने रविवार को कहा कि सिर्फ भारत ने ही नेपाली जमीन पर कब्जा नहीं किया बल्कि नेपाल ने भी कुछ भारतीय इलाकों पर कब्जा किया है। अब दोनों देशों को मिलकर इस मामले की जांच करनी चाहिए। बालेन पीएम बनने के 2 महीने बाद पहली बार नेपाली संसद को संबोधित कर रहे थे। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। उनके बयान को लेकर विपक्षी दल नाराज हो गए हैं। नेपाली कांग्रेस और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के कई सांसदों ने मांग की कि यह बयान संसद की कार्यवाही से हटाया जाए। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री या तो अपने दावे के समर्थन में सबूत दें या फिर बयान वापस लें। इसके बाद नेपाल के विदेश मंत्रालय ने सफाई देते हुए कहा कि ‘सीमा-पार कब्जा’ से मतलब नो-मैन्स लैंड के उन इलाकों से है जहां दोनों देशों के लोग रहकर खेती करते हैं।