Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-May-2026

MP के 1.5 लाख शिक्षकों को TET पास करना अनिवार्य मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) देनी ही पड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रिव्यू पिटीशनों पर फैसला सुनाते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर शैक्षणिक विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का TET पास करना जरूरी है। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि यह फैसला सिर्फ मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं है बल्कि देशभर के इन-सर्विस शिक्षकों पर लागू होगा। जिन राज्यों में अब तक पुराने शिक्षकों को TET से छूट मिली हुई थी वहां भी अब यह आदेश प्रभावी माना जाएगा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए परीक्षा पास करने की समय-सीमा 2 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी है। अब शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करने का मौका मिलेगा। 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा की नई तारीखें जारी राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा सत्र 2025-26 की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। पहले घोषित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए अब परीक्षाएं 16 जून से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपरिहार्य कारणों के चलते पुनः परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। पहले जारी टाइम टेबल में संशोधन करते हुए अब परीक्षाएं निर्धारित नई तारीखों पर आयोजित होंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन परिशिष्ट-1 और 2 में दी गई संशोधित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा। MP के ‘सट्टा किंग’ की दुबई में लग्जरी लाइफ मध्य प्रदेश के जबलपुर के सटोरिए सतीश सनपाल पर आधारित वेब सीरीज ‘देसी ब्लिंग’ विवादों में आ गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने OTT प्लेटफॉर्म Netflix को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वेब सीरीज में सट्टा किंग को ग्लैमरस और सफल कारोबारी की तरह पेश किया गया है। जबलपुर निवासी योगेंद्र सिंह ने NHRC में लिखित शिकायत की। उन्होंने कहा- अपराध से जुड़े लोगों को स्टाइल आइकॉन और सक्सेस मॉडल की तरह दिखाया जा रहा है। Netflix की वेब सीरीज में सतीश सनपाल की आलीशान जिंदगी लग्जरी लाइफस्टाइल और हाई-प्रोफाइल नेटवर्क दिखाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है- जिस व्यक्ति पर सट्टा हवाला और फाइनेंशियल फ्रॉड जैसे गंभीर आरोप हैं उसे करोड़पति कारोबारी और ग्लैमरस चेहरे के रूप में दिखाया गया। अवैध कमाई को सफलता की तरह दिखाया गया। ऐसा कंटेंट युवाओं को मेहनत के बजाय शॉर्टकट से पैसा कमाने की मानसिकता की ओर धकेल सकता है। ट्विशा केस- गिरफ्तार रिटायर्ड जज का आखिरी फैसला सुर्खियों में एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की कार्रवाई के बाद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जांच एजेंसी ने दोनों की पांच-पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अब गिरिबाला सिंह के न्यायिक करियर के आखिरी फैसले की भी चर्चा तेज हो गई है। यह फैसला भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र के चर्चित फैज कुरैशी हत्याकांड से जुड़ा था जिसमें अदालत ने आरोपी शफीक कुरैशी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। गिरिबाला सिंह ने 13 फरवरी 2023 को यह फैसला सुनाया था। अपने आदेश में अदालत ने कहा था कि अभियोजन पक्ष हत्या का आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सका। कोर्ट के मुताबिक मामले में पेश किए गए प्रत्यक्षदर्शी गवाह वैज्ञानिक साक्ष्य और एफएसएल रिपोर्ट आरोपी की संलिप्तता को स्पष्ट रूप से प्रमाणित नहीं कर पाए। एमपी में नौतपा के छठे दिन 4 जिलों में बारिश मध्य प्रदेश में नौतपा के छठे दिन फिर मौसम ने करवट ली है। रतलाम झाबुआ धार समेत कई जिलों में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। देवास में ओले भी गिरे। तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। वहीं तापमान में कमी आने से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली।