Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-May-2026

शेयर बाजार में तेजी आईटी शेयरों में खरीदारी शुक्रवार 29 मई को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़कर 76100 के स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी भी 50 अंकों की बढ़त के साथ 23960 पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा हुआ है। मेटा लाएगा WhatsApp Facebook और Instagram के ‘प्लस’ वर्जन टेक जगत की बड़ी कंपनी मेटा ने अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म WhatsApp Facebook और Instagram के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। कंपनी इन एप्स के ‘प्लस’ वर्जन लॉन्च करने जा रही है जिनके इस्तेमाल के लिए यूजर्स को शुल्क देना होगा। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल भी अपनी कंपनी से कोई सैलरी नहीं लेने का फैसला बरकरार रखा है। पेट्रोल पंपों पर मिलेंगे अलग-अलग इथेनॉल वाले ईंधन आने वाले समय में पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को कई तरह के पेट्रोल विकल्प मिल सकते हैं। सरकार ऐसी योजना पर काम कर रही है जिसके तहत वाहन मालिक अपनी गाड़ी की क्षमता के अनुसार ई20 ई22 ई25 और ई30 जैसे इथेनॉल मिश्रित ईंधन चुन सकेंगे। इसके लिए सरकारी और निजी तेल कंपनियों को जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की सलाह दी गई है। ई20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत शुद्ध पेट्रोल होता है। खाद्य तेल की कीमतों में बड़ा उछाल अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारतीय रसोई तक पहुंचने लगा है। पहले से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को अब खाद्य तेलों की महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी से अब तक विभिन्न खाद्य तेलों की थोक कीमतों में करीब 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे घरेलू बजट पर दबाव बढ़ सकता है। वैश्विक मंदी की आशंका लेकिन भारत से उम्मीदें मजबूत विश्व आर्थिक मंच यानी WEF की नई रिपोर्ट में दुनिया की आर्थिक रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका जताई गई है। सर्वे में शामिल अधिकांश अर्थशास्त्रियों का मानना है कि अगले एक साल में वैश्विक आर्थिक विकास कमजोर रहेगा। हालांकि भारत को दुनिया के उन चुनिंदा क्षेत्रों में माना गया है जहां सबसे मजबूत आर्थिक विकास की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। केवल 13 प्रतिशत विशेषज्ञों ने वैश्विक मंदी की आशंका जताई है।