ट्विशा केस-CBI ने रिटायर्ड जज सास को गिरफ्तार किया भोपाल के एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। टीम उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए जेपी अस्पताल ले गई है। इसके बाद गिरिबाला को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।सीबीआई के अधिकारी गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे गिरिबाला के घर पहुंचे थे। करीब 7 घंटे तक पूछताछ करने के बाद शाम 5 बजकर 10 मिनट पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। सीएम मोहन यादव प्रशिक्षण महाअभियान में हुए शामिल उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ राजाराम रिसॉर्ट में हुआ जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले दिन शामिल हुए। इस प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर नागदा पहुंचे कर्नाटक के राज्यपाल कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत अचानक मुंबई से सीधे उज्जैन जिले के नागदा स्थित अपने निवास पहुंच गए। उनके नागदा पहुंचने के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर तेज हो गया है। जानकारी के अनुसार राज्यपाल गेहलोत की पत्नी अनीता गहलोत की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था जिसके चलते राज्यपाल को मुंबई से सीधे नागदा आना पड़ा। उज्जैन में युवक की चाकू मारकर हत्या. उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के पिता प्रेमनारायण मंसोरिया की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पीएचई के संभावित विलय का बुरहानपुर में विरोध बुरहानपुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग को बंद करने और इसके अधिकारियों-कर्मचारियों के अन्य विभागों में संविलियन की चर्चा के विरोध में गुरुवार को कर्मचारियों की बैठक हुई। जलेश्वर शिव मंदिर परिसर में हुई इस बैठक में शासन की प्रस्तावित मंशा पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग को समाप्त करने या संविलियन का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। भोपाल में 7871 पेड़ों को श्रद्धांजलि देने जुटे लोग भोपाल के 10 लेन अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट में कटने जा रहे कुल 7871 पेड़ों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान उन्होंने फूल अर्पित करके पेड़ों को कटने का मौन रूप से विरोध जताया। साथ ही अगरबत्ती लगाकर पेड़ों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि पिछले सप्ताह नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (NGT) ने अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी थी। आदेश मिलते ही हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के जरिए ठेकेदार ने पेड़ काटने शुरू कर दिए। अब तक सैकड़ों पेड़ काटे जा चुके हैं। 10 शहरों में पारा 45 डिग्री पार नौतपा के चौथे दिन भी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर बना रहा। प्रदेश के 10 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। खजुराहो सबसे गर्म रहा जहां पारा 46.5 डिग्री तक पहुंच गया।दमोह के तेंदूखेड़ा में आधे घंटे ओले गिरे