Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-May-2026

मुंबई में फिर महंगी हुई CNG-PNG मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू PNG की कीमत में 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 29-30 मई की आधी रात से लागू हो गई हैं। इसके बाद CNG की कीमत 84 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलो हो गई है जबकि PNG की कीमत 52 रुपये प्रति SCM पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले 15 दिनों में यह दूसरी बार गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इंडिगो को चौथी तिमाही में बड़ा घाटा देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में शामिल इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 2536 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी के वित्तीय नतीजों ने निवेशकों को चौंकाया है। हालांकि दूसरी ओर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.9 प्रतिशत रहने की संभावना है। पीएम यशस्वी योजना से छात्रों को मिलेगी आर्थिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए केंद्र सरकार पीएम यशस्वी योजना संचालित कर रही है। इस योजना के तहत ओबीसी ईबीसी और डीएनटी वर्ग के पात्र छात्रों को स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सरकार ट्यूशन फीस हॉस्टल फीस किताबों और लैपटॉप जैसी आवश्यक शैक्षणिक जरूरतों के लिए मदद देती है। पात्र छात्रों को हर साल हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकता है। ESIC दे रहा है बेहतर सुझावों पर नकद इनाम कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने लोगों से ऐसे सुझाव आमंत्रित किए हैं जिनसे लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलने वाली सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। इसके लिए ESIC ने 75 गोल्डन गोल्स अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत चुने गए बेहतरीन सुझावों पर प्रतिभागियों को 5000 रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। ESIC देश के नौकरीपेशा कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।