CNG फिर महंगी दिल्ली में ₹83.09 प्रति किलो पहुंची कीमत ईरान युद्ध के बीच देशभर में महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम पिछले दो हफ्तों में चौथी बार बढ़ाए गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने मंगलवार 26 मई को CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद दिल्ली में CNG की कीमत बढ़कर ₹83.09 प्रति किलो हो गई है। दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में नए दाम लागू कर दिए गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से ऑटो टैक्सी और आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ने लगा है। शेयर बाजार में मामूली तेजी आईटी और मेटल शेयर चमके मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार करता दिखाई दिया। सेंसेक्स 70 अंकों की बढ़त के साथ 76550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी भी 30 अंक चढ़कर 24060 तक पहुंच गया। बाजार में आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। वैश्विक तनाव और बढ़ती महंगाई के बावजूद निवेशकों का भरोसा बाजार में बना हुआ है। अब सीमेंट भी होगा महंगा घर बनाने का सपना पड़ेगा भारी पेट्रोल-डीजल कच्चे तेल और कोयले की बढ़ती कीमतों का असर अब निर्माण क्षेत्र पर भी दिखाई देने लगा है। सीमेंट कंपनियां जल्द ही सीमेंट की कीमतों में ₹5 से ₹7 प्रति बोरी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। इससे मकान दुकान फ्लैट और सड़क निर्माण की लागत और बढ़ जाएगी। अप्रैल और मई में पहले ही सीमेंट के दाम बढ़ चुके हैं। कंपनियों का कहना है कि बढ़ती उत्पादन लागत के चलते कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गई है। इसका सीधा असर आम जनता और बिल्डर्स दोनों पर पड़ेगा। टाटा संस बोर्ड बैठक आज घाटे वाली कंपनियों पर होगी बड़ी चर्चा देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में शामिल टाटा संस की अहम बोर्ड बैठक मंगलवार को होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में समूह की घाटे में चल रही कंपनियों के प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि नोएल टाटा और एन चंद्रशेखरन के बीच इस मुद्दे को लेकर पहले ही बातचीत हो चुकी है। वित्त वर्ष 2024-25 में टाटा समूह के गैर-सूचीबद्ध कारोबारों को करीब ₹10905 करोड़ का नुकसान हुआ है जिसके बाद समूह नई रणनीति तैयार करने में जुटा है।