अंतर्राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल मई के अंत में खत्म हो रहा है ऐसे में भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की एक बड़ी ताकत और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। मोदी जी की गरीब कल्याण नीतियों जैसे कि पक्के मकान शौचालय और राशन योजना से आम जनता के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि सरकार की इन 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा संगठन बूथ मंडल जिला और प्रदेश स्तर पर बड़े आयोजन करेगा। कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से सुनिश्चित करेंगे कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले।